Tags

CSBC Bihar Constable & Jail Warder Vacancy: CSBC में 4182 कांस्टेबल और जेल वार्डर पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

CSBC (केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती) में 4182 कांस्टेबल और जेल वार्डर के पदों पर बंपर भर्ती आई है! क्या आप वर्दी पहनने के इस सुनहरे मौके के लिए तैयार हैं? आवेदन की प्रक्रिया क्या होगी, ज़रूरी योग्यताएँ क्या हैं, और चयन के नियम क्या हैं—इस बड़ी सरकारी नौकरी की पूरी डिटेल जानने के लिए जुड़े रहें!

By Pinki Negi

CSBC Bihar Constable & Jail Warder Vacancy: CSBC में 4182 कांस्टेबल और जेल वार्डर पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
Bihar Police Constable Recruitment

बिहार के जो युवा पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस विभाग ने 4128 पदों पर सिपाही, जेल प्रहरी और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल की बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है। आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है और जो 5 नवंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Bihar Police Constable Recruitment 2025 Overview

विभाग का नामबिहार पुलिस विभाग
भर्ती बोर्डकेन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती
पद का नामसिपाही
कुल वैकेंसी4128 पद
योग्यता10वी, 12वी पास
आयु सीमा18 से 30 वर्ष
वेतनमान21700 – 69100 /- रुपया प्रतिमाह
नियुक्ति प्रक्रियाशारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा
वेबसाइटcsbc.bihar.gov.in

पदों का विवरण

बिहार पुलिस ने विभिन्न पदों के लिए कुल 4128 भर्ती है। इन भर्तियों में सबसे अधिक पद जेल वार्डन के लिए हैं, जिनकी संख्या 2417 है। इसके अलावा, निषेध कांस्टेबल के लिए 1603 पद और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के लिए 108 पद है।

आयु सीमा

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी/एसटी सभी वर्गो के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें