
Voter List Update: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को अपडेट (SIR का दूसरा चरण) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन जगहों में अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। आयोग ने यह भी बताया है कि वोटरों को कौन-कौन से ज़रूरी दस्तावेज़ दिखाने होंगे। अगर आपके पास ये दस्तावेज़ नहीं होंगे और आप इन्हें बीएलओ को नहीं दिखा पाते हैं, तो नई वोटर लिस्ट में आपका नाम शामिल होने में परेशानी आ सकती है।
SIR प्रक्रिया के लिए ये दस्तावेज जरुरी
- केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी पेंशन पेमेंट ऑर्डर
- सरकारी या स्थानीय निकाय, बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी द्वारा जारी सर्टिफिकेट
- बर्थ सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट
- एजुकेशनल सर्टिफिकेट
- परमानेंट रेजिडेंस सर्टिफिकेट
- फॉरेस्ट राइट सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- एनआरसी
- राज्य या लोकल बॉडी द्वारा तैयार फैमिली रजिस्टर
- जमीन या हाउस अलॉटमेंट सर्टिफिकेट





