क्या आपने ग्रामीण क्षेत्र से राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था तो आपके लिए अच्छी खबर है। खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय द्वारा नई लाभार्थी ग्रामीण सूची को जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में उन सभी गांव वालों का नाम शामिल है जिन्होंने आवेदन किया था। इस लिस्ट में अगर आपका नाम आता है तो आपको सरकार द्वारा मुफ्त या सस्ते में राशन प्रदान की जाएगी। जिन लोगों के नाम पिछली लिस्ट में नहीं आया था उनका नाम इस लिस्ट में एड किया गया है। आइए जानते हैं लिस्ट में नाम जांचने की प्रक्रिया क्या है।

Ration Card Village Wise List
अगर आप राशन कार्ड की ग्रामीण राशन कार्ड लिस्ट की जाँच करना चाहते हैं तो दो तरीकों से कर सकते हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन। ऑनलाइन रूप से लिस्ट खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है, आप घर बैठे किसी भी समय इस वेबसाइट पर विजिट करके लिस्ट में अपना नाम जाँच सकते हैं। अगर आप गांव के निवासी है तभी इस लिस्ट में अपना नाम जांचे, क्योंकि इस लिस्ट में ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों का नाम ही दिया हुआ है।
ग्रामीण राशन कार्ड के लिए पात्रता
लाभार्थी सूची में उन ही लोगों का नाम शामिल किया जाएगा जो नीचे दी हुई निम्न शर्तों का पालन करते हैं।
- आवेदक का मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- परिवार में आय का कोई बड़ा स्रोत नहीं होना चाहिए।
- आपके नाम पर कोई भी बड़ी संपत्ति नहीं होनी चाहिए।
- इस लिस्ट में 18 साल से ऊपर व्यक्ति का नाम आएगा और वह परिवार का मुखिया होना चाहिए।
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया
ग्रामीण लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपको नीचे दी हुई ऑनलाइन प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करना है।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपने मोबाइल के ब्राउज़र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाएं। या फिर आप अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे UP के लिए fcs.up.gov.in, बिहार के लिए epds.bihar.gov.in) पर भी सीधे जा सकते हैं।
स्टेप 2: ‘Ration Card Details on State Portals’ चुनें
NFSA की वेबसाइट के होमपेज पर मेन्यू में Ration Cards के विकल्प पर क्लिक करें और फिर Ration Card Details on State Portals को चुनें।
स्टेप 3: अपने राज्य और जिले का चयन करें
अब आपके सामने भारत के सभी राज्यों की सूची आ जाएगी। यहाँ अपने राज्य (State) के नाम पर क्लिक करें। इसके बाद उस राज्य के सभी जिलों की सूची खुलेगी, जहाँ आपको अपने जिले (District) का नाम चुनना होगा।
स्टेप 4: ब्लॉक या तहसील चुनें
जिले का चयन करने के बाद, आपसे पूछा जाएगा कि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं या शहरी। ग्रामीण क्षेत्र के लिए अपने विकासखंड (Block) या तहसील के नाम पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अपनी ग्राम पंचायत (Village) चुनें
ब्लॉक चुनने के बाद उस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों/ग्राम पंचायतों की सूची दिखाई देगी। इस सूची में से अपने गाँव या ग्राम पंचायत के नाम पर क्लिक करें।
स्टेप 6: राशन दुकानदार का नाम और कार्ड प्रकार चुनें
अब आपके गाँव के सरकारी राशन दुकानदार (कोटेदार) का नाम दिखाई देगा। उसके सामने राशन कार्ड के प्रकार जैसे- पात्र गृहस्थी (PHH) या अन्त्योदय (AAY) लिखे होंगे। आपके पास जो भी कार्ड है, उसके नीचे दी गई राशन कार्डों की संख्या (नीले रंग के नंबर) पर क्लिक करें।
स्टेप 7: नाम चेक करें और लिस्ट डाउनलोड करें
क्लिक करते ही आपके पूरे गाँव की राशन कार्ड सूची खुल जाएगी। इसमें डिजिटल राशन कार्ड नंबर, धारक का नाम, पिता/पति का नाम और यूनिट की संख्या दिखाई देगी। आप अपना नाम ढूंढकर अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करके उसकी पूरी डिटेल देख सकते हैं और उसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
मेरा राशन’ ऐप (Mera Ration App) से भी चेक करें
यदि आप वेबसाइट के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते, तो केंद्र सरकार के आधिकारिक Mera Ration मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में आप अपना आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करके सीधे अपने परिवार के राशन कार्ड की स्थिति और पात्रता (Entitlement) की जांच कर सकते हैं.





