Tags

VinFast EV: 500KM की जबरदस्त रेंज और 7-सीटर का दम! भारत में एंट्री को तैयार ये नई इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या होगी कीमत

वियतनामी कंपनी VinFast अपनी नई 7‑सीटर इलेक्ट्रिक MPV VF MPV 7 को 15 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च करेगी। करीब 21,000 रुपये में बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी कीमत लगभग 19–24 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। गाड़ी में लगभग 60 kWh की बैटरी और 500 km से ज़्यादा की दावे वाली रेंज दी जाएगी, साथ ही फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम फीचर्स भी ऑफर किए जाएंगे, जो इसे बड़े परिवारों और लंबी यात्राओं के लिए आकर्षक बनाते हैं।

By Pinki Negi

VinFast EV: 500KM की जबरदस्त रेंज और 7-सीटर का दम! भारत में एंट्री को तैयार ये नई इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या होगी कीमत

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग के बीच अब एक और बड़ी लॉन्चिंग होने जा रही है। वियतनाम की कंपनी VinFast अपनी नई इलेक्ट्रिक VinFast VF MPV 7 को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह कार खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है, जो बड़ी फैमिली के साथ आरामदायक और लंबी दूरी का सफर करते हैं। कंपनी का फोकस इस गाड़ी में स्पेस, रेंज और मॉडर्न फीचर्स पर है, जिससे यह पर्सनल और कमर्शियल दोनों के लिए आसानी से यूज की जा सके।

लॉन्च डेट और बुकिंग डिटेल्स

लॉन्चिंग की बात की जाए तो VinFast कंपनी इस कार को 15 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है और इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक करीब 21,000 रुपये देकर इसे प्री‑बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसका एक कमर्शियल वर्जन भी आएगा, जिसे Limo Green नाम से पेश किया जाएगा, यानी यह गाड़ी टैक्सी या ट्रैवल बिजनेस के लिए भी इस्तेमाल की जा सकेगी।

बैटरी और रेंज की खासियत

VinFast EV की बैटरी और रेंज की बात की जाए तो इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी और रेंज है। VinFast कार में लगभग 60 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक चलने की कैपेसिटी रखती है। इसका मतलब है कि डेली यूज के साथ‑साथ लंबी यात्राओं में भी यह कार काफी काम की साबित हो सकती है।

इसके साथ ही गाड़ी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा और बार‑बार चार्जिंग की परेशानी कम होगी। इस गाड़ी की कीमत 19 लाख रुपये से 24 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

परफॉर्मेंस और रफ्तार

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह कार पीछे नहीं है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर करीब 201 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ सकती है, जो एक फैमिली MPV के हिसाब से काफी अच्छा माना जाता है।

डिजाइन और इंटीरियर फीचर्स

डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो यह कार देखने में काफी मॉडर्न और प्रीमियम होगी। इसमें LED हेडलाइट्स, बड़े 19‑इंच अलॉय व्हील और आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन मिलेगा। अंदर की तरफ 10.1‑इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा, तीनों रो में AC वेंट्स, USB चार्जिंग पोर्ट, क्रूज कंट्रोल और आरामदायक सीटिंग जैसी सुविधाएं इसे लंबी यात्रा के लिए और भी बेहतर बनाती हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें