
भारत में दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व न सिर्फ़ धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनके कारण स्कूलों में लंबी छुट्टियों का भी मौका मिलता है। दिवाली की सही तारीख को लेकर थोड़ी कन्फूशन चल रही है। आपको बता दें कि स्कूलों में छुट्टियों का अंतिम फैसला राज्य सरकारों के शिक्षा विभाग, केंद्रीय विद्यालयों और निजी स्कूल प्रबंधन पर निर्भर करता है।
अक्टूबर 2025 में दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियाँ
साल 2025 में दिवाली और छठ पूजा दोनों ही अक्टूबर महीने में आ रहे हैं। कई राज्यों में छात्रों को ये छुट्टियाँ दो चरणों में मिलेंगी, क्योंकि त्योहारों की तिथियों में मामूली अंतर है, इसलिए स्कूलों को मुख्य अवकाश की तारीख खुद तय करनी होगी। दिवाली का दीपोत्सव पाँच दिनों का होता है, जबकि छठ पूजा चार दिनों का महापर्व है। यह ध्यान रखें कि छठ पूजा की छुट्टी सभी राज्यों में अनिवार्य नहीं है; यह मुख्य रूप से बिहार का त्योहार है, और यह झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के कुछ ज़िलों में ही अनिवार्य रूप से मनाई जाएगी।
इस दिन मनाया जायेगा दीपावली का त्यौहार
इस साल दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। हालाँकि अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर की शाम तक है, लेकिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा के कारण अधिकांश स्थानों पर मुख्य दिवाली 20 अक्टूबर को ही होगी और इसी दिन सरकारी अवकाश रहेगा। कुछ जगहों पर उदया तिथि के अनुसार 21 अक्टूबर को भी छुट्टी मनाई जा सकती है। आमतौर पर, धनतेरस (18 अक्टूबर) से लेकर भाई दूज (23 अक्टूबर) तक, यानी 3 से 6 दिनों तक, राज्यों में दिवाली की छुट्टियाँ रहती हैं।
इन राज्यों में मिलेगी लंबी छुट्टी
दीवाली के अवसर पर उत्तर प्रदेश और बिहार में आमतौर पर 20 से 23 अक्टूबर के आसपास अवकाश रहेगा, जिसमें गोवर्धन पूजा (22 अक्टूबर) और भाई दूज जैसे त्योहार शामिल होंगे। वहीं, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी 19 से 23 अक्टूबर के बीच दीपोत्सव के लिए इसी तरह लंबी छुट्टियाँ घोषित की जाती हैं।
छठ पूजा पर मिलेगी इतनी छुट्टी
छठ महापर्व कुल चार दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय (25 अक्टूबर) से होती है, और मुख्य अर्घ्य क्रमशः 27 अक्टूबर (संध्या अर्घ्य) और 28 अक्टूबर (उषा अर्घ्य) को दिया जाता है। चूँकि यह त्योहार मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, इसलिए छठ की छुट्टियाँ केवल इन्हीं राज्यों में मिलती हैं। देश के अन्य हिस्सों के लिए यह छुट्टी मान्य नहीं है, लेकिन इन राज्यों के स्कूलों में पर्व के अवसर पर लंबी छुट्टियाँ रहती हैं।
झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर (सोमवार) और 28 अक्टूबर (मंगलवार) को आधिकारिक छुट्टी घोषित की जा सकती है। कई स्कूल तो नहाय-खाय (25 अक्टूबर) से ही, 28 अक्टूबर तक, 2 से 4 दिनों का विशेष अवकाश दे सकते हैं। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में, जहाँ बिहार और पूर्वी यूपी के लोग ज़्यादा हैं, वहाँ भी कुछ स्थानीय स्कूल या संस्थाएँ 27 या 28 अक्टूबर को एक दिन की वैकल्पिक छुट्टी दे सकती हैं।