
हमारे सेहत के लिए नींबू सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। नींबू का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। सादे पानी के अलावा निम्बू पानी पीना भी बेहद जरुरी है। साधारण पानी में नींबू डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर की सभी कोशिका को सही तरीके से काम करने के लिए नींबू बहुत फायदेमंद होता है।
विटामिन C का एक अच्छा स्रोत
नींबू विटामिन C का एक अच्छा स्रोत है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। हर सुबह एक गिलास नींबू पानी पीने से शरीर को जरूरी पोषण मिलते है। जिन लोगों को पाचन की दिक्कत होती है, उन्हें नींबू का सेवन करना चाहिए, जिससे उनकी पाचन प्रक्रिया सही हो जाती है। नींबू पानी बनाते समय ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा गर्म न करें, क्योंकि अधिक गर्मी से विटामिन C खत्म हो जाता है। इसे हल्का गर्म या गुनगुना पीना सबसे अच्छा होता है, ताकि इसके सारे फायदे बरकरार रहें।
इन लोगों के लिए खतरनाक है नींबू
नींबू से हमे भरपूर विटामिन C मिलता है, लेकिन कई लोगों को नींबू पानी सूट नहीं होता है, खासकर जिन्हें एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है। इसके खट्टे से पेट में दर्द या जलन हो सकती है।
दांतों को हो सकता है नुकसान
हर दिन जरुरत से ज्यादा नींबू पानी पीने से दांतों को नुकसान हो सकता है क्योंकि इसका एसिड दांतों की ऊपरी परत को कमजोर कर देता है। हालाँकि आप इसे स्ट्रॉ से पीकर या बाद में सादे पानी से कुल्ला करके इस नुकसान से बच सकते हैं।