
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी से हर कोई व्यक्ति मिलना चाहता है, और उनके दर्शन हर कोई करना चाहता है, यदि आप भी वृन्दावन जा रहे हैं, और प्रेमानंद महाराज जी से मिलना चाहते है, तो हम आपको बताते है, की कैसे मिलता है, उनसे मिलने का अपॉइटमेंट और टाइमिंग से लेकर सारी जानकारी।
यह भी देखें: Bank Holidays Alert: जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
प्रेमानंद महाराज जी 3 किलोमीटर पैदल यात्रा करते है, वह रात 2:00 बजे निकलते है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े लेकिन प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए हजारों लोग रात को कई घंटे लाइन में खड़े रहते है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते यहां किसी भी भक्त को उनके पैर छूने की अनुमति नहीं है।
कैसे मिलता है अपॉइंटमेंट
प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए आप वृंदावन स्थित श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम से संपर्क कर अपॉइंटमेंट ले सकते है, आपको सुबह 9: 00 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिससे आपको प्रेमानंद महाराज जी से आध्यात्मिक मार्गदर्शन का खास मौका मिल सकता है, लेकिन प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य के कारण रोजाना सिर्फ कुछ ही लोगों का एकांत वार्तालाप या दर्शन करने के लिए नाम लिखा जाता है, और इस बात का ध्यान रहे की आपके द्वारा पूछे गए सवाल अध्यात्म से जुड़े होने चाहिए।
यह भी देखें: डिफेंस कंपनियों में मचा धमाल! मई में इन 23 शेयरों ने दिए 60% तक के रिटर्न – आपने इनमें लगाया पैसा?
दर्शन के लिए टोकन कैसे?
प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन के लिए आपको पहले राधा केलि कुंज जाना होगा, यहां पर महाराज जी के शिष्यों द्वारा टोकन बाटे जाते है, आपको दर्शन करने के लिए एक दिन पहले सुबह 9:30 बजे टोकन लेना पड़ेगा तब जा कर आप अगले दिन प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन कर पाएंगे।
टोकन पर कितना देना होगा चार्ज
प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन के लिए आपको टोकन लेना आवश्यक है, बिना टोकन के आप प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन नहीं कर पाएंगे, लेकिन आपको टोकन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, आप बिना शुल्क के टोकन ले सकते हैं।
यह भी देखें: Motorola ने ₹6000 सस्ता किया अपना वॉटरप्रूफ फोन, जानिए कीमत और 50MP सेल्फी कैमरे के फीचर्स
क्या है टाइमिंग
प्रेमानंद महाराज जी से एकान्तिक वार्ता के लिए सुबह 5:30 बजे से एंट्री होती है, और 6:30 बजे वार्तालाप शुरु होती है, और एकान्तिक दर्शन के लिए सुबह 7:30 बजे एंट्री होती है, और 8 बजे शुरु होते है, और सत्संग के लिए सुबह 3:00 बजे एंट्री होती है और सत्संग सुबह 4:15 पर शुरु होता है, और कीर्तन के लिए सुबह 6:15 बजे एंट्री होती है, और कीर्तन 6:30 पर शुरु होते है