Tags

AC की ‘ऑफ सीजन’ सर्विस का ये है सही समय, बिजली बिल और मेंटेनेंस में होंगे ये 5 बड़े फायदे!

20 फरवरी से 20 मार्च तक AC की ऑफ-सीजन सर्विस करवाने से पाएं 5 बड़े फायदे। इस दौरान मैकेनिक पूरा समय देते हैं, सर्विस सस्ती पड़ती है, पार्ट्स आसानी से मिलते हैं और गैस लीकेज की सही जांच होती है। पीक सीजन की जल्दबाजी और महंगे खर्च से बचें, अभी करवाएं सर्विस और पूरे सीजन पाएं बेहतर कूलिंग।

By Pinki Negi

AC की 'ऑफ सीजन' सर्विस का ये है सही समय, बिजली बिल और मेंटेनेंस में होंगे ये 5 बड़े फायदे!

मौसम का मिजाज बदल रहा है और उत्तर भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। ऐसे में अगर आपके घर में विंडो या स्प्लिट AC लगा है, तो उसे सर्विस करवाने का सबसे सही समय आ गया है। एक्सपर्ट्स और मैकेनिक्स के मुताबिक, 20 फरवरी से 20 मार्च के बीच AC की ‘ऑफ-सीजन सर्विस’ करवाना सबसे फायदेमंद साबित होता है । इस दौरान न केवल सर्विस सस्ती पड़ती है, बल्कि मैकेनिक पूरा समय देकर काम करते हैं, जिससे AC की परफॉर्मेंस पूरी गर्मी में बेहतर बनी रहती है।

मैकेनिक देता है पूरा समय

ऑफ-सीजन सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मैकेनिक के पास काम का दबाव कम होता है। पीक सीजन यानी अप्रैल से जून में किसी मैकेनिक को रोज 10 से 15 घरों में जाना पड़ता है, जिसकी वजह से काम जल्दबाजी में निपटाया जाता है । लेकिन फरवरी और मार्च में बुकिंग कम होने की वजह से मैकेनिक आराम से हर AC की पूरी जांच कर सकता है।

एनबीटी टेक ने AC सर्विस करने वाले एक मैकेनिक से बात की, तो उन्होंने बताया कि ऑफ-सीजन में वह किसी AC की सही से जांच करते हैं। ड्रेन पाइप की सफाई अच्छे से करके जाते हैं, गैस प्रेशर चेक करते हैं और कूलिंग कॉइल्स की सफाई भी सही तरीके से करते हैं । उन्हें अगले कस्टमर के पास भागने की जल्दी नहीं होती, जिससे काम की क्वालिटी बेहतर रहती है और छोटी-छोटी समस्याएं भी नजर से नहीं चूकतीं ।

गैस की होती है सही जांच

पीक सीजन में अगर मैकेनिक यह कह दे कि AC में गैस कम है और भरनी होगी, तो ग्राहक ज्यादा सोचता नहीं क्योंकि उसे तुरंत ठंडी हवा चाहिए होती है । लेकिन ऑफ-सीजन सर्विस में अगर मैकेनिक गैस कम होने की बात बताए, तो आप दूसरा मैकेनिक बुलाकर फिर से जांच करवा सकते हैं। मैकेनिक ने बताया कि AC की गैस तभी खत्म होती है जब कोई लीकेज हो। ऑफ-सीजन में सर्विस कराने पर आप मैकेनिक से अच्छे से जांच करवा सकते हैं और फालतू गैस भरवाने से बच सकते हैं ।

कम कीमत में मिलती है बेहतर सर्विस

ऑफ-सीजन में कोई भी काम कम कीमत में हो जाता है और AC सर्विस भी इसका अपवाद नहीं है। आप चाहे ऑनलाइन मैकेनिक बुलवाएं या फिर आसपास के किसी गैस सर्विस वाले से संपर्क करें, फरवरी-मार्च में काम कम कीमत में हो जाएगा । अप्रैल-मई आते-आते आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं और मैकेनिक तसल्ली से काम भी नहीं करके जाता है। ऑफ-सीजन में स्टाफ खाली होने के कारण कंपनियां डिस्काउंट दे देती हैं । सैमसंग जैसी कंपनियों ने तो प्रोएक्टिव समर केयर अभियान शुरू करते हुए AC और रेफ्रिजरेटर सर्विस पर 50% तक की छूट की घोषणा की है ।

आसानी से मिल जाते हैं पार्ट्स

फरवरी-मार्च में AC सर्विस का काम शुरू ही होता है। ऑफ-सीजन में सर्विस कराने पर अगर AC के किसी पार्ट्स में खराबी है तो वह भी आसानी से मिल जाता है । नहीं भी मिले तो आप दो-चार दिन इंतजार कर सकते हैं। लेकिन पीक सीजन में अगर किसी पार्ट्स के लिए दो-चार दिन इंतजार करना पड़े तो गर्मी से आफत आएगी। पीक सीजन में पार्ट्स महंगे भी बिकते हैं, जबकि ऑफ-सीजन में वह सस्ते मिल जाएंगे ।

पूरे सीजन के लिए तैयार AC

बहुत से लोग पहले सर्विस नहीं कराते। वह गर्मियां आने का इंतजार करते हैं। कई लोग गर्मी में पहले AC चलाकर देखते हैं। ऐसे में कई बार AC अचानक बंद हो जाता है । तब मैकेनिक भी तुरंत नहीं मिलता और अगर मिल भी गया और कोई पार्ट्स खराब हो जाए तो मुसीबत बढ़ जाती है। ऑफ-सीजन सर्विस कराने पर आप अपने AC को पूरे सीजन चलने के लिए तैयार कर देते हैं और अचानक आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं ।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें