
क्या आप भी काफी वक्त से कोई बड़ी बैटरी वाला 5G फोन ढूंढ रहे हैं तो Realme Narzo Power 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आज से इस फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। कंपनी ने इस डिवाइस को पिछले हफ्ते भारत में 10,001mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ लॉन्च किया था । इतना ही नहीं इस फोन में पावरफुल चिपसेट और शानदार कैमरा भी मिल रहा है। चलिए पहले डिवाइस के सभी फीचर्स जान लेते हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme के इस डिवाइस में 6.78-इंच का हाइपरग्लो 4D कर्व प्लस डिस्प्ले मिल रहा है । साथ ही फोन में पतले बेजल के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट भी मिल रहा है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग को बेहद स्मूथ बनाता है । डिवाइस में बेहतर आउटडोर विज़िबिलिटी के लिए 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है ।
परफॉर्मेंस
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिल रहा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है । साथ ही इस फोन में Hypervision Plus AI चिप भी मिल रहा है, जिसके बारे में Realme का दावा है कि ये कुछ खास कामों में पावर का यूज 16 प्रतिशत तक कम कर सकता है । फोन BGMI में 90FPS गेमप्ले सपोर्ट करता है, जो गेमर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है ।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme के इस फोन में OIS के साथ 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है । साथ ही फोन में 8MP का एक अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल रहा है, जो लैंडस्केप और ग्रुप शॉट्स के लिए बेहतरीन है । डिवाइस में सामने की तरफ फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 कैमरा मिल रहा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए परफेक्ट है । डिवाइस Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है, जिसमें 3 साल के OS अपडेट का वादा किया गया है ।
बैटरी
Realme इस शानदार डिवाइस में सबसे खास इसकी 10,001 mAh की बैटरी है, जो सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी पर आधारित है । इतना ही नहीं डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और दूसरे गैजेट्स को चार्ज करने के लिए 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है । कंपनी का कहना है कि डिवाइस 36 मिनट में 50 परसेंट तक चार्ज हो सकता है । फोन 38 दिन तक का स्टैंडबाय और 185.7 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है, जो इसे बाजार में सबसे लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन बनाता है ।
कीमत और ऑफर्स
Realme Narzo Power की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको बेस 8GB/128GB मॉडल मिलता है । जबकि 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है । कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तहत 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है । इसके अलावा HDFC, ICICI और SBI कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट और No-cost EMI की सुविधा भी उपलब्ध है ।
यह फोन Amazon.in, Realme.com और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर Trans Silver और Blue रंगों में उपलब्ध है । अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, बेहतरीन डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Realme Narzo Power 5G निश्चित रूप से आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।









