Tags

RIMC Admission 2026: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता और आयु सीमा

अगर आप अपने बच्चे का दाखिला राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में कराना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है! RIMC में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्या आप जानते हैं कि इस कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए क्या-क्या शर्तें हैं और आपके बच्चे के पास कितना समय है?

By Pinki Negi

RIMC Admission 2026: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एडमिशन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता और आयु सीमा
RIMC Admission 2026

जो छात्र देहरादून के राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन लेना चाहते है, उनकी 7 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश परीक्षा होगी. जो छात्र भारतीय सेना में जाना चाहते है वह इसके लिए आवेदन कर सकते है.

RIMC Admission 2026 के लिए आवेदक की उम्र

एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 11.5 साल और अधिकतम 13 साल होनी चाहिए. इसमें सिर्फ वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 2 जुलाई 2013 और 1 जनवरी 2015 के बीच हुआ हो. इनमें लड़का और लड़की दोनों अप्लाई कर सकते हैं.

योग्यता और आवेदन शुल्क

मिलिट्री कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को वर्तमान में 7 क्लास में होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 7 पास कर लेनी चाहिए.

  • आवेदक को 600 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा( अगर आप SC/ST वर्ग से हैं, तो 555 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट के साथ जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा)
  • आप नोटिफिकेटों में दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सभी भरे फॉर्म 15 अक्टूबर तक शिक्षा निदेशालय के परीक्षा विभाग में जमा करें. ध्यान रखें, सिर्फ वहीं फॉर्म लिए जायेंगे जिन पर RIMC का आधिकारिक होलोग्राम लगा होगा. फोटो कॉपी किए गए या बाहर से छपे हुए फॉर्म मान्य नहीं होंगे.

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें