Tags

IRCTC का शानदार इंटरनेशनल पैकेज! ऐतिहासिक मंदिरों से मॉडर्न सिटी तक, एक पैकेज में सबकुछ

भारतीय रेलवे की एक सहायक कंपनी IRCTC ने विदेश यात्रा का सपना देखें वाले लोगों के लिए एक खास इंटरनेशनल पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज टूर में आप जापान घूम सकते हैं।

By Pinki Negi

IRCTC का शानदार इंटरनेशनल पैकेज! ऐतिहासिक मंदिरों से मॉडर्न सिटी तक, एक पैकेज में सबकुछ

क्या आप बिना किसी परेशानी के विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए हम IRCTC का शानदार इंटरनेशनल पैकेज लेकर आ गए हैं। बता दें IRCTC, भारतीय रेलवे की एक सहायक कंपनी है जिसने यह टूर पैकेज जारी किया है। इस टूर पैकेज का नाम जापान अल्पाइन वंडर्स एंड हेरिटेज अक्स मुंबई है। आप कम प्राइस में इस पैकेज को खरीद कर जापान के खूबसूरत शहरों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस शानदार पैकेज के बारे में पूर्ण जानकारी।

यह भी देखें- Rapido का धमाका! नया फूड डिलीवरी ऐप ‘Ownly’, 150 रुपये से कम में मिलेगा खाना

इस पैकेज की खासियत क्या है?

इस पैकेज की ख़ास बात यह है कि इसमें आपको कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है चाहे वह आरामदायक सफर हो या फिर मेडिकल कवरेज। 5 अक्टूबर 2025 को यह सफर शुरू होने वाला है। इस टूर पैकेज में आप 10 दिन और 9 रातों को बिताएंगे। आइए जानते हैं इसमें क्या के सुविधाएं मिलेंगी।

  • पैकेज के माध्यम से आपको फ्लाइट यात्रा की सुविधा मिलेगी।
  • रुकने के लिए 3 स्टार होटल में इंतजाम किए हुए हैं।
  • इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलने वाला है यानी की खाने-पीने का पूरी व्यवस्था है।
  • पूरी यात्रा में आपके साथ एक प्रोफेशनल गाइड भी रहेगा।
  • इसके साथ ही आपको इसमें मेडिकल कवरेज भी मिलने वाला है। जो यात्री 70 साल की उम्र के हैं उन्हें ओवरसीज मेडिकल इंश्योरेंस भी इस पैकेज के तहत मिलेगा।

जापान देश घूमने का मौका

IRCTC के इस शानदार इंटरनेशनल पैकेज के तहत आपको जापान देश घूमने का भी मौका मिलेगा। यहाँ पर आप जापान की खूबसूरती और प्रसिद्ध शहरों की सैर कर पाएंगे।

टोक्यो, माउंट फूजी, हकोन, क्योटो, ओसका, हिरोशिमा, टोयामा, अल्पाइन मार्ग और मात्सुमोतो जैसी प्रमुख स्थान घूम सकते हैं।

कितना लगेगा खर्च?

इस शानदार पैकेज का खर्चा व्यक्तियों की संख्या के आधार पर होने वाला है।

  • सिंगल शेयरिंग- 3,97,400 रूपए
  • डबल/ट्रिपल शेयरिंग- 3,29,700 रूपए
  • 4 से 11 वर्ष का बच्चा (नो बेड)- 2,76,200 रूपए

यह भी देखें- रेलवे में निकला खास ऑफर, ट्रेन टिकट बुकिंग पर मिलेगा 20% का भारी डिस्काउंट

कैसे करें बुकिंग?

अगर आप भी इस पैकेज का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO039 है। आप इसे बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके आलावा इसके मोबाइल ऐप का भी यूज कर सकते हैं। यदि आप इससे जुडी अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो 8287931886 पर कांटेक्ट कर सकते हैं।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें