Tags

UP Police Calendar 2025: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 22,605 पदों पर भर्ती नवंबर से होगी शुरू, देखें पूरा परीक्षा कैलेंडर और आवेदन की डिटेल्स

यूपी पुलिस में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! 22,605 कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया नवंबर से शुरू होने वाली है। क्या आप तैयार हैं इस बड़ी चुनौती के लिए? आखिर कब होगी परीक्षा और कैसे करना है आवेदन? यह जानने के लिए, पूरा परीक्षा कैलेंडर और सभी जरूरी डिटेल्स ध्यान से देखें।

By Pinki Negi

UP Police Calendar 2025: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 22,605 पदों पर भर्ती नवंबर से होगी शुरू, देखें पूरा परीक्षा कैलेंडर और आवेदन की डिटेल्स
UP Police Calendar 2025

उत्तर प्रदेश के जो युवा पुलिस में भर्ती होना चाहते है, उनके लिए अच्छी खबर है. यूपी में बहुत जल्द 22,605 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकलने वाली है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एक कैलेंडर जारी किया है, जिसके अनुसार यह भर्ती नवंबर 2025 में आएगी. इस भर्ती के अंतर्गत पुलिस, पीएसी, जेल वार्डर और घुड़सवार शामिल होंगे. अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो अभी से तैयारी शुरु कर लें.

UP Police Calendar 2025

भर्तीपदलिखित परीक्षा/नोटिफिकेशन (संभावित)
पुलिस उपनिरीक्षत (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एंव पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)921अक्टूबर/नवंबर 2025
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए1129अक्टूबर/नवंबर 2025
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएससी, उपनिरीक्षक सश्स्त्र पुलिस, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल4543नोटिफिकेशन-अगस्त 2025
सहायक रेडियो परिचालक44नोटिफिफिकेशन- अक्टूबर/नवंबर 2025
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड- ए1153अक्टूबर/नवंबर 2025
आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएससी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएससी महिला, आरक्षी पीएससी/सश्स्त्र पुलिस, जेल वार्डर एंव घुड़सवार पुलिस (कांस्टेबल)22605नवंबर 2025
पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एंव पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)345दिसंबर 2025

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके उसके बराबर की परीक्षा पास करनी होगी.  शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ उसे शारीरिक मानदंड भी पूरे करने होंगे. पुरुषों की लंबाई 160 160 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 152 सेमी होनी चाहिए. रिपोर्ट के अनुसार यह भर्ती यूपी सरकार के ‘मिशन रोजगार’ विभाग ने जारी किया है, जिसमें कई अन्य सरकारी नौकरियों की भी जानकारी है.

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें