
वर्ष २०२६ के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, अगले साल जनवरी से मार्च के बीच कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएँ होंगी। इनमें फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (Forest Range Officer) भर्ती की मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी 2026 तक, जबकि सहायक वनरक्षी (Assistant Forest Guard) भर्ती की मुख्य परीक्षा 6 से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने परीक्षाओं की संभावित तारीखों का नोटिफिकेशन PDF फॉर्मेट में अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर अपलोड कर दिया है। JPSC की अन्य भर्तियों से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए भी उम्मीदवार इसी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
परीक्षाओं की नई तारीखें जारी
JPSC ने परीक्षाओं की नई तारीखें जारी कर दी हैं। सहायक लोक अभियोजक बैकलॉग भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा इसी साल 13 जनवरी 2025 को होगी, जबकि नियमित भर्ती की परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, छठी सीमित उप समाहर्ता (Deputy Collector) लिखित परीक्षा अब अगले साल 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
JPSC Exam Calendar 2026
1 | उपनिदेशक, अभियोजन, विज्ञापन सं. 15/2023 एवं पुनः विज्ञापन सं. 03/2025 | दस्तावेज़ सत्यापन | 27 नवम्बर 2025 |
साक्षात्कार | 28 नवम्बर 2025 | ||
2 | निदेशक, डेयरी विकास, विज्ञापन सं. 07/2023 | दस्तावेज़ सत्यापन | 04 दिसम्बर 2025 |
साक्षात्कार | 05 दिसम्बर 2025 | ||
3 | सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग), विज्ञापन सं. 05/2025 | प्रारंभिक परीक्षा (पेपर-I एवं II) | 13 दिसम्बर 2025 |
4 | सहायक लोक अभियोजक (नियमित), विज्ञापन सं. 06/2025 | प्रारंभिक परीक्षा (पेपर-I एवं II) | 20 दिसम्बर 2025 |
5 | 6वीं लिमिटेड डिप्टी कलेक्टर, विज्ञापन सं. 11/2018 | लिखित परीक्षा | 10 एवं 11 जनवरी 2026 |
मुख्य परीक्षा | 22, 23, 24 जनवरी 2026 | ||
6 | वन क्षेत्र पदाधिकारी, विज्ञापन सं. 04/2024 | मुख्य परीक्षा | 06, 07, 08 एवं 09 फरवरी 2026 |
7 | सहायक वन संरक्षक, विज्ञापन सं. 03/2024 | मुख्य परीक्षा | 06, 07, 08 एवं 09 फरवरी 2026 |
8 | परियोजना प्रबंधक एवं समकक्ष, विज्ञापन सं. 04/2025 | लिखित परीक्षा | 21 एवं 22 फरवरी 2026 |
9 | होम्योपैथिक चिकित्सक, विज्ञापन सं. 10/2022 | लिखित परीक्षा | 05, 06 एवं 07 मार्च 2026 |