
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने HP TET नवंबर 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी (नॉन-मेडिकल), लैंग्वेज टीचर, टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (मेडिकल), पंजाबी और उर्दू शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है.
जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नही किया है, वह 1 से 3 अक्टूबर 2025 तक लेट फीस देकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 3 अक्टूबर है. यदि इसके बाद आपको आवेदन में कोई सुधार करना हो, तो वह आप 4 से 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं.
एग्जाम की तारीख
यह परीक्षा 2 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, जो की दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, वहीं दूसरी शिफ्ट 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी.
परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | समय | अवधि |
---|---|---|---|
पंजाबी टीईटी | 2 नवंबर | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | 2.30 घंटे |
उर्दू टीईटी | 2 नवंबर | दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक | 2.30 घंटे |
टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी | 5 नवंबर | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | 2.30 घंटे |
टीजीटी (चिकित्सा) टीईटी | 5 नवंबर | दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक | 2.30 घंटे |
जेबीटी टीईटी | 8 नवंबर | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | 2.30 घंटे |
टीजीटी (संस्कृत) टीईटी | 8 नवंबर | दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक | 2.30 घंटे |
टीजीटी (गैर-चिकित्सा) टीईटी | 9 नवंबर | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | 2.30 घंटे |
टीजीटी (हिंदी) टीईटी | 9 नवंबर | दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक | 2.30 घंटे |
विशेष शिक्षक टीईटी (पूर्व-प्राथमिक से कक्षा 5 तक) | 16 नवंबर | सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | 2.30 घंटे |
विशेष शिक्षक टीईटी (कक्षा 6 से कक्षा 12 तक) | 16 नवंबर | दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक | 2.30 घंटे |
आवेदन शुल्क
HP TET 2025 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग और उनकी उप-श्रेणियों को 1200 रुपए का शुल्क देना होगा. वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 700 रुपए देने होंगे. यदि आप लास्ट डेट के बाद आवेदन करते हैं, तो आपको 600 रुपए अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा.