
BPSC Vacancy 2025: बिहार के स्नातक पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने युवाओं के लिए तीन भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। बता दें शिक्षा विभाग के साथ अन्य दो विभागों के लिए 900 से अधिक बंपर पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इच्छुक नागरिक जो भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उनके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ना होगा आपको इसमें भर्ती से जुड़ी पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
यह भी देखें- RRB NTPC Result 2025: जल्द आ सकता है रिजल्ट, 8113 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती की पूरी जानकारी!
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO), सहायक नगर निवेशक और सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक विभागों के लिए कुल 987 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और योग्य आवेदन इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आइए नीचे इन तीनों भर्ती से जुड़ी पूर्ण जानकारी जानते हैं।
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO)
यदि आप शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो इस भर्ती में अवश्य आवेदन कर सकते हैं। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के लिए 935 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस विभाग के लिए सबसे अधिक पद जारी हैं। भर्ती में आवेदन 27 अगस्त से शुरू होंगे ओट 26 सितंबर इसकी लास्ट डेट है।
पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। आवेदन का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना आवश्यक है। 21 से 37 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी मिलने वाली है। इसके लिए आवेदन शुल्क 100 रूपए ऑनलाइन जमा करना होगा।
परीक्षा पैटर्न क्या है?
भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न भी तय हो गया है। उम्मीदार को परीक्षा के तहत तीन पेपर में शामिल होना है इसमें 1/3 नेगेटिव मार्किंग भी होनी है। इन पेपरों में हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक
BPSC ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के लिए 17 पद जारी किए हैं। आप इसमें आवेदन 27 अगस्त 2025 से कर सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 है। शैक्षणिक योग्यता में आवेदक रसायन, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान अथवा भौतिकी विषय से पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
सहायक नगर निवेशक
बिहार लोक सेवा आयोग, सहायक नगर निवेशक के लिए आवेदन 28 अगस्त से शुरू करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में 22 सितंबर 2025 तक आवेदन कर पाएंगे। भर्ती के तहत 35 योग्य उम्मीदवारों का चयन होने वाला है। भर्ती के लिए शेक्षणिक योग्यता में टाउन प्लानिंग, अर्बन प्लानिंग अथवा सम्बंधित विषयों से आवेदक के पास स्नातकोत्तर डिग्री होनी अनिवार्य है।









