Tags

Anganwadi Bharti Online Form: हजारो पदों पर बिना परीक्षा की भर्ती, जल्दी फॉर्म भरें .

महिला एवं बाल विकास ने महिलाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी प्रदान करने के लिए आगनबाड़ी के कई पदों हेतु भर्ती निकाली है। सुपरवाइजर समेत कई पदों के लिए हजारों पद भरे जाएंगे और महिला का चयन शैक्षणिक योग्यता के तहत प्राप्त अंकों के आधार पर तय की गई मेरिट लिस्ट के तहत होगा। आइए इस भर्ती में आवेदन फॉर्म कैसे भरा जाएगा।

By Pinki Negi

क्या आप रोजगार की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यालयों के विभिन्न पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न राज्यों में सुपरवाइजर, सहायिका और कार्यकर्ता के पदों हेतु इच्छुक और योग्य महिलाओं का चयन किया जाएगा और उन्हें सरकारी नौकरी मिलेगी। भर्ती के तहत 2,500 खाली पदों को भरा जाएगा। योजना में शामिल होने के लिए आपको पहले आवेदन करना होगा। भर्ती की ख़ास बात तो यह है कि आपको नौकरी के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा तैयारी नहीं करनी होगी, बिना परीक्षा के ही आपका सिलेक्शन किया जाएगा।

Anganwadi Bharti Online Form: हजारो पदों पर बिना परीक्षा की भर्ती, जल्दी फॉर्म भरें .

भर्ती की जानकारी!

महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस पद में आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए कुछ पात्रता/मानदंड तय किए हैं।

  • महिला सुपरवाइजर- इस पद में आवेदन करने के लिए महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी जरुरी है। महिला की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- इस पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से महिला का 10वीं पास होना अनिवार्य है। महिला महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी जरुरी है।
  • आंगनवाड़ी सहायिका- इस पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से महिला का 5वीं / 8वीं पास होना अनिवार्य है। महिला महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी जरुरी है।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया क्या है?

आंगनवाड़ी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया बहुत ही सरल है ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाऐं इसमें शामिल हो सके। आपको इस भर्ती में कोई भी लिखित परीक्षा नहीं देनी है। महिला उम्मीदवार का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के तहत होने वाला है।

महीने में कितना मिलेगा वेतन?

भर्ती के लिए जिन भी महिलाओं का चयन होता है उन्हें पद के आधार पर हर महीने वेतन दिया जाएगा।

  • सुपरवाइजर महिला को प्रति माह 15,000 रूपए की सैलरी मिलेगी।
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रति माह 8,000 रूपए की सैलरी मिलेगी।
  • आंगनवाड़ी सहायिका को प्रति माह 5,000 रूपए की सैलरी मिलेगी।

यह भी देखें- UP Home Guard Vacancy 2025: होम गार्ड भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा और फिजिकल नियम हुए कड़े, 44,000 पदों पर जल्द निकलेगी भर्ती

भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?

भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी हुई प्रक्रिया के निम्न चरणों का पालन करना है।

  • सबसे पहले आपको सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंगनवाड़ी भर्ती का विज्ञापन डाउनलोड करना है।
  • अब विज्ञापन में जो एप्लीकेशन फॉर्म दिया हुआ है उसे प्रिंट आउट कर लें।
  • फॉर्म में आपसे जो भी आवश्यक जानकरी पूछी गई है उसे ध्यान से दर्ज करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेज को फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • अब इस फॉर्म को सम्बंधित सरकारी कार्यालय में जमा कर दें।
  • फॉर्म जमा होने के बाद इसका सत्यापन होगा।
  • फिर अंत में आपको मेरिट लिस्ट जारी होने का इन्तजार करना है।
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें