Tags

Vivo T5x 5G की सेल आज से शुरू! पहली ही सेल में मिल रहा है ₹2000 का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और बेस्ट डील

Vivo T5x 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू। 18,999 रुपए से शुरू होने वाली कीमत, 2000 रुपए का बैंक डिस्काउंट, 7200mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ ये फोन 20 हजार के सेगमेंट में बेस्ट डील साबित हो सकता है।

By Pinki Negi

Vivo T5x 5G की सेल आज से शुरू! पहली ही सेल में मिल रहा है ₹2000 का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और बेस्ट डील

20 हजार रुपए के प्राइस रेंज में नया फोन तलाश रहे हैं तो आज से Vivo T5x 5G की बिक्री आप लोगों के लिए शुरू हो रही है। दोपहर 12 बजे सेल शुरू होने से पहले चलिए आप लोगों को बताते हैं कि ये फोन किस कीमत में आपको मिलेगा, इस फोन के साथ कौन-कौन से ऑफर्स मिलेंगे और इस फोन में कौन-कौन सी खूबियां दी गई हैं जिससे कि आपको फोन खरीदने से पहले हर बात की सही जानकारी हो।

Vivo T5x 5G Price in India

इस फोन के कुल तीन वेरिएंट्स हैं – 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज. इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 18,999 रुपए, 20,999 रुपए और 22,999 रुपए तय की गई है. फोन खरीदते समय एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

यानी बेस मॉडल आपको सिर्फ 16,999 रुपए में मिल सकता है। इसके अलावा फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आप इसे 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई पर खरीद सकते हैं. पुराने फोन के एक्सचेंज पर भी अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे कीमत और कम हो जाएगी।

Vivo T5x 5G Alternatives

इस कीमत के सेगमेंट में Vivo T5x 5G की टक्कर कई धांसू स्मार्टफोन्स से होगी. MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G, realme P4 5G, OPPO K13 5G, iQOO Z10X 5G और MOTOROLA g67 Power 5G जैसे मॉडल्स वीवो के इस लेटेस्ट फोन को कांटे की टक्कर देंगे। हालांकि, 7200mAh की दमदार बैटरी और IP68/IP69 रेटिंग के साथ Vivo T5x 5G इस भीड़ में अलग पहचान बनाता है।

Vivo T5x 5G Specifications

डिस्प्ले की बात करें तो 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ इस हैंडसेट में 6.76 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखना बेहद स्मूथ होगा. प्रोसेसर की बात करें तो स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है जिसका एंटूटू स्कोर 1 मिलियन से ज्यादा है. ये प्रोसेसर भारी-भरकम ऐप्स और गेम्स को भी आसानी से हैंडल कर लेता है।

कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 50MP Sony IMX852 सेंसर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर मिलेगा. रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा माना जा रहा है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।

सबसे खास बात है बैटरी. रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7200mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है. इतनी बड़ी बैटरी इस कीमत के सेगमेंट में शायद ही किसी और फोन में मिले. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन दो दिन तक आसानी से चल सकता है. 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

सुरक्षा और कनेक्टिविटी

सुरक्षा के लिहाज से फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, यानी ये पानी और धूल दोनों से पूरी तरह सुरक्षित है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन्स मिलते हैं।

Vivo T5x 5G स्टार सिल्वर और साइबर ग्रीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। अगर आप 20 हजार के आसपास एक भरोसेमंद 5G फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, अच्छा कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस हो, तो ये फोन आज की सेल में आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकता है. सेल दोपहर 12 बजे Flipkart, Vivo India eStore और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो गई है, तो देर न करें!

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें