Tags

भारत का अनोखा राज्य! यहां किसी को सांप या कुत्ते ने नहीं काटा,ये है वजह

भारत में एक ऐसा अनोखा राज्य है, जहाँ किसी को भी सांप या कुत्ते ने नहीं काटा। क्या आप जानते हैं कि यह कौन सा राज्य है और इसके पीछे क्या रहस्य है? यह सिर्फ एक दिलचस्प बात नहीं, बल्कि एक खास वजह है जो इस जगह को बाकी भारत से अलग बनाती है।

By Pinki Negi

भारत का अनोखा राज्य! यहां किसी को सांप या कुत्ते ने नहीं काटा,ये है वजह
Lakshadweep

भारत में एक ऐसी जगह है जहाँ न तो सांप पाए जाते हैं और न ही कुत्ते। यह जगह है अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप। लक्षद्वीप 36 छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। ये द्वीप अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, जिस वजह से हर साल लाखों लोग यहाँ घूमने के लिए जाते है। यदि आप लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना रहे है तो आप यहाँ अपने पालतू कुत्ते को नहीं ले जा सकते है। यह अपनी खास प्राकृतिक बनावट और वन्यजीवन के कारण जाना जाता है। यहाँ की एक खास बात यह भी है कि यह भारत का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहाँ कुत्ते और सांप नहीं हैं।

कुत्ते के काटने और रेबीज का एक भी मामला नहीं आया

लक्षद्वीप एक ऐसा अनोखा राज्य है जहां आज तक रेबीज का कोई मामला सामने नहीं आया है, क्योंकि यहाँ कुत्ते नहीं हैं। यहाँ पर साँप के काटने का भी एक भी केस आज तक दर्ज नहीं हुआ है। ये काफी हैरान करने वाली बात है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यहाँ सालों पहले बनाई गई एक सख्त नीति का लोग पूरी तरह से पालन करते हैं।

कुत्ते लाने की अनुमति नहीं

लक्षद्वीप सरकार ने अपने द्वीपों की बहुत सुरक्षा करते है। जानकारी के अनुसार, यहाँ प्राकृतिक रूप से कोई साँप नहीं हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर यहाँ कुत्ते लाए गए, तो यह पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसी वजह से कोई भी यहाँ अपने साथ कुत्ता नहीं ला सकता है।

लक्षद्वीप में मिलेंगे कई तरह के जीव

लक्षद्वीप में कई तरह के जानवर और पक्षी पाए जाते हैं। पक्षियों को पसंद करने वाले लोग यहां कई तरह के रंग-बिरंगे पक्षी देख सकते हैं, जैसे कौवे और बड़े समुद्री पक्षी। यहाँ का पिट्टी द्वीप पक्षियों के लिए एक खास जगह है, जहाँ सैकड़ों तरह के पक्षी घोंसला बनाते हैं। इसके अलावा, लक्षद्वीप के समुद्र में कई तरह के जीव रहते हैं। यहाँ एक दुर्लभ और विलुप्त होने वाला समुद्री जीव, डुगोंग, भी पाया जाता है, जिसे समुद्री गाय भी कहते हैं।

लक्षद्वीप में एक भी साप नहीं

ये काफी चौंकाने वाली बात है कि लक्षद्वीप में एक भी सांप नहीं है। एक हैरानी वाली बात ये भी है कि लक्षद्वीप का पड़ोसी देश केरल है, यहाँ सबसे ज्यादा सांप पाए जाते है। एक तरफ सांपों का गढ़ और दूसरी तरफ एक भी सांप का न होना, यह वाकई काफी दिलचस्प है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें