
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालाँकि परीक्षा परिणाम की तिथि और समय को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी जो रिजल्ट के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वह जल्द ही रिजल्ट जारी होने के बाद इसे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी देखें: DRDO में 80 पदों पर भर्ती, बिना फीस अप्लाई करने का सुनहरा मौका
RRB NTPC CBT 1 रिजल्ट ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार सबसे पहले RRB की ऑफिशयल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको रिजल्ट से जुड़ा लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करके आपको लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परीक्षा का रिजल्ट खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ से आप अपना रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
यह भी देखें: Bank Bharti 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, अधिकारी पदों पर बंपर भर्ती शुरू!
आरआरबी NTPC CBT 1 परीक्षा विवरण
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा का आयोजन बोर्ड द्वारा 5 जून से 24 जून, 2025 को किया गया था। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित था। नेगेटिव मार्किंग के तहत हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की गई थी। परीक्षा के लिए 1 जुलाई, 2025 को अस्थाई आंसर की जारी की गई थी और इसमें उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 जुलाई तक का समय दिया गया था। जिसके बाद से अब परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद है।
यह भी देखें: IOCL में बंपर भर्ती! अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन!
