
बिहार राज्य के विधानसभा चुनावों की तैयारी कब से चल रही है इसकी चर्चा आजकल हर जगह सुनने को मिल रही है। ऐसे में बात आती है कि वोट देने तो जाएंगे लेकिन क्या हमारा नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है या नहीं। अगर लिस्ट में नहीं चढ़ा हुआ है तो आप मतदान नहीं दे पाएंगे। बूथ जाकर यह परेशानी न आए इसके लिए आपको घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर लेना है। हम आपको यहाँ पर बहुत ही आसान तरीके बताने जा रहें हैं जिनमे आप मिनटो में जानकारी जान पाएंगे।
यह भी देखें- Bihar Bhumi: रैयतों के लिए खुशखबरी! अब सिर्फ एक फॉर्म से अपने नाम करा सकते हैं पूर्वजों की जमीन
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
वोटर लिस्ट में अपना चेक करने के लिए हम आपको दो तरीके बताने जा रहें हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी तरीके को चुनकर आसानी से जानकारी चेक कर सकते हैं।
चयन आयोग की वेबसाइट से चेक करें-
- उम्मीदवार को सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर क्लिक करना है।
- अब आपको होम पेज पर Search in Electoral Roll के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी कुछ आवश्यक जानकारी जैसे- नाम, पिता/पति का नाम, जिला और विधानसभा क्षेत्र ध्यान से दर्ज करनी है। इसके आलावा आप वोटर आईडी नंबर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- पूरी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड भरकर सर्च कर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आप अपनी पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं। तो समझ जाइए की आपका नाम लिस्ट में आया हुआ है।
- और यदि आपके सामने डिटेल्स नहीं खुलती है तो आपका नाम लिस्ट में ऐड नहीं हुआ है।
वोटर हेल्पलाइन ऐप की सहायता-
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अतिरिक्त आप Voter Helpline ऐप के इस्तेमाल से आप यह काम कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड बहुत आसानी से गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल ऐप स्टोर से कर सकते हैं। इस ऐप से आप अपना नाम तो चेक कर सकते हैं साथ ही कई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं।
आप इसकी सहायता से नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म 6 भर सकते हैं। अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में कोई जानकारी सुधारनी है तो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। चुनाव से जुड़ी कंप्लेंट और स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। अगर आपको मतदान केंद्र और बूथ स्तर के अधिकारी की जानकारी इस ऐप की मदद से कर सकते हैं।









