Kisan Registration in UP: योगी सरकार की बड़ी घोषणा, 16 सितंबर से शुरू होगा 100% रजिस्ट्रेशन अभियान

राज्य का कोई भी किसान सकरारी स्कीम के लाभ से वंचित न रह पाए इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में सितंबर महीने से बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है।

By Pinki Negi

Kisan Registration in UP: योगी सरकार की बड़ी घोषणा, 16 सितंबर से शुरू होगा 100% रजिस्ट्रेशन अभियान

Kisan Registration in UP: उत्तर प्रदेश सरकार 16 सितंबर से पूरे राज्य में एक बड़ा अभियान की शुरुआत करने जा रही है जिसके तहत किसानों का 100% रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाएगा। जी हाँ राज्य सभी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा यह फैसला लिया गया है। आइए इस खबर के बारे में पूरी जानकारी आगे लेख में विस्तार से जानते हैं।

यह भी देखें- किसानों के लिए बड़ी राहत! अब खेतों में नहीं घुसेंगे आवारा पशु – सरकार ने शुरू की सोलर फेंसिंग योजना

सभी किसानों को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य

जानकारी के लिए बता दें इस अभियान को शुरू करने का मेन मकसद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली क़िस्त के लिए सभी पात्र किसानों की लिस्ट में अभी से शामिल करना है। सरकार ने अभी तक लगभग 1.45 करोड़ किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है। लेकिन सरकार का लक्ष्य 2.88 करोड़ से ज्यादा किसानों का आवेदन करके उन्हें लाभ पहुंचाना है। किसानों के भूमि रिकॉर्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों के लिए SOP (विशेष मानक प्रक्रिया) को जारी किया गया है।

पिछड़े जिलों पर विशेष ध्यान

यह अभियान सफलतापूर्वक किया जा सके इसके लिए जिलधिकारी द्वारा इस पर ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही पिछड़े जिलों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा ताकि वहां पर कोई भी किसान इस जानकारी से सूचित न रह पाए। इसके लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किए जा रहें हैं।

यह भी देखें- यूपी में चल रही हैं ये जबरदस्त योजनाएं! इन लोगों को मिल रहा है हर महीने फायदा ही फायदा

कैसे चल रही है प्रक्रिया?

जिलों में अभियान के तहत पंजीकरण प्रक्रिया तेजी से हो रही है, टॉप 5 जिले बिजनौर में 58% से अधिक, हरदोई, श्रावस्ती, पीलीभीत और रामपुर में रजिस्ट्रेशन में सबसे आगे पहुंच चुके हैं। वहीं अमरोहा, आजमगढ़, एटा और जौनपुर जैसे जिलों में किसानों के प्रमाण पत्रों का वेरफिकेशन 100% पूरा किया जा चुका है। इससे पता चलता है कि सरकार अभियान को अच्छे से चला रही है जिसे किसानों को सशक्त बनाया जा सके।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें