Tags

UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी के पदों पर इन 7 जिलों में बंपर भर्ती! 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, यहाँ से भरें फॉर्म

उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर! 12वीं पास हैं तो सहारनपुर और बलिया समेत 7 जिलों में निकली आंगनवाड़ी भर्ती का लाभ उठाएं। उम्र सीमा, निवास नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी के लिए अभी पढ़ें।

By Pinki Negi

UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी के पदों पर इन 7 जिलों में बंपर भर्ती! 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, यहाँ से भरें फॉर्म
UP Anganwadi Bharti 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए शानदार मौका है। सहारनपुर, मिर्जापुर, बलिया, जालौन, फतेहपुर और उन्नाव सहित कुल 7 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रखें कि हर जिले के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि अलग-अलग है, इसलिए अपने जिले की समय-सीमा चेक करने के बाद जल्द से जल्द आवेदन करें।

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 जिला वाइज लास्ट डेट

जिले का नामकुल वैकेंसीआखिरी तारीख
सहारनपुर233 मार्च 2026
मिर्जापुर15927 फरवरी 2026
बलिया1327 फरवरी 2026
जालौन0621 फरवरी 2026
फतेहपुर2521 फरवरी 2026
उन्नाव2719 फरवरी 2026
मुजफ्फरनगर7419 फरवरी 2026
कुल327

12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, जानें उम्र और निवास की शर्तें

अगर आप उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्री बनना चाहती हैं, तो आपको कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। सबसे पहले, आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या उसके समकक्ष पास होना अनिवार्य है। यह भर्ती विशेष रूप से केवल महिलाओं के लिए है। एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक उसी ग्राम सभा या शहरी वार्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहाँ पद खाली है; किसी दूसरे क्षेत्र के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्र की बात करें तो 1 जुलाई 2025 तक आपकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

UP आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2026 की डिटेल्स

भर्ती निकायउत्तर प्रदेश सरकार
पद का नामआंगनवाड़ी कार्यकत्री (वर्कर)
ऑफिशियल वेबसाइटupanganwadibharti.in
आवेदन करने की आखिरी तारीख19 फरवरी से 3 मार्च 2026
कौन अप्लाई कर सकता है?केवल महिलाएं
आयुसीमा18-35 वर्ष तक
चयन प्रक्रियाशैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी।

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकत्री बनने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा। वहां ‘Latest Vacancies’ टैब में अपने जिले का नोटिफिकेशन चेक करें। आवेदन शुरू करने के लिए ‘New Applicant Registration’ पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, जिला आदि) भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

इसके बाद, अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें और अपनी शैक्षिक योग्यता व पते का विवरण भरें। अंत में, अपनी रंगीन फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म को ‘Final Submit’ करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर ले लें।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें