Tags

UP Holiday: इस दिन स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद, सीएम योगी ने किया सार्वजनिक अवकाश घोषित

यूपी में बड़ा ऐलान! क्या आप जानते हैं कि सीएम योगी ने अचानक किस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है? अब स्कूल, कॉलेज और बैंक सब बंद रहेंगे। इस छुट्टी के पीछे क्या ख़ास वजह है? यह घोषणा किस बड़े धार्मिक कार्यक्रम से जुड़ी है? जानिए, किस तारीख को आपको काम से छुट्टी मिलने वाली है!

By Pinki Negi

UP Holiday: इस दिन स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद, सीएम योगी ने किया सार्वजनिक अवकाश घोषित
UP Holiday

नवरात्रि उत्सव के बाद उत्तरप्रदेश में एक और अच्छी खबर आई है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि इस साल 7 अक्टूबर यानि मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। महर्षि वाल्मीकि जयंती जो कि रामायण के रचयिता है, उन्हें याद करने के लिए इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह दिन अब केवल धार्मिक आयोजनों का ही नहीं, बल्कि आराम और उत्सव का भी होगा।

7 अक्टूबर को पूरे राज्य में छुट्टी

यूपी में 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के कारण पुरे राज्य में छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे और बच्चों को कोई कोई होमवर्क नहीं दिया जाएगा। साथ ही बैंक और सभी सरकारी ऑफिस भी बंद रहेंगे। हालंकि इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेगी। मुख्यमंत्री ने हिंदू कैलेंडर के हिसाब से वाल्मीकि जयंती की तारीख 7 अक्टूबर होने के कारण यह छुट्टी घोषित की है।

सभी मंदिरों में होगा रामायण का अखंड पाठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पूरे प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी मंदिरों में रामायण का अखंड पाठ होगा। श्रावस्ती के महत्व को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि यह प्राचीन भारत की आर्थिक राजधानी और बौद्ध-जैन धर्म का पवित्र स्थान रहा है। जयंती के अवसर पर सभी जिलों में रामायण पाठ, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वाल्मीकि समुदाय के सम्मान समारोह आयोजित किए जाएँगे।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें