Tags

सहारनपुर से निकलेगा ये नया एक्सप्रेसवे, बागपत-शामली समेत पूरे वेस्ट यूपी वालों की मौज

दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर आसान बनाने के लिए नया एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा ही होने वाला है। पहले दिल्ली से देहरादून पहुंचने में साढ़े छह घंटे लगते थे लेकिन अब तीन घंटे में यात्री अपना सफर पूरा कर सकेंगे।

By Pinki Negi

क्या आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर अब और भी आसान होने वाला है। बहुत जल्द यह एक्सप्रेसवे चालु होने वाला है क्योंकि इसका निर्माण लगभग पूरा ही हो गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की लम्बाई 210 किलोमीटर है। इस नए एक्सप्रेसवे से यात्रा करने का समय ढाई से तीन घंटे का को हो जाएगा और लोग कम समय में ही अपने सफर की यात्रा कर पाएंगे।

सहारनपुर से निकलेगा ये नया एक्सप्रेसवे, बागपत-शामली समेत पूरे वेस्ट यूपी वालों की मौज

यातायात में होगी सुविधा

नए एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों की यात्रा काफी सुगम होने वाली है। अब आप दिल्ली से देहरादून कुछ ही घंटे में पहुंच पाएंगे जबकि पहले यहाँ साढ़े छह घंटे का टाइम लगता था। यानी सफर का समय आधा हो गया है। समय बचत के साथ सड़कों पर यातायात का अच्छा स्ट्रक्चर होने वाला है। यह जो एक्सप्रेसवे है वह बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे क्षेत्रों से गुजर कर जाएगा। यात्रियों को सामान ले जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

यह भी देखें- यूपी वालों खुशखबरी! खत्म हो जाएंगे गाड़ियों के चालान, जानें 4 आसान काम

अत्याधुनिक डिजाइन और सुविधाएं

  • यह एक्सप्रेसवे, कई आधुनिक सुविधाओं और टिकाऊ डिजाइन के साथ बनाया हुआ है। इसमें 10 से 12 लेन तक की सुविधा दी हुई है और इसकी चौड़ाई (कुछ जगहों) पर 130 मीटर तक है।
  • इसमें 25 से 30 किलोमीटर पर आधुनिक रेस्ट स्टॉप्स और सुरक्षा सुविधांए दी हुई है जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
  • वन्य जीवों की सुरक्षा देने के लिए राजाजी नेशनल पार्क के नजदीक 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डवाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लम्बी सुरंग को बनाया हुआ है।
  • इसके साथ इसमें कई प्रकार की बड़ी संरचनाएँ बनी हुई है। एक्सप्रेसवे में 110 से ज्यादा अंडरपास, 5 रेलवे ओवरब्रिज और 4 बड़े पुलों का निर्माण किया गया है। इसमें 16 एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स भी दिए हुए हैं।

टोल व्यवस्था और आर्थिक विकास

इस पूरे प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा किया जाएगा, और ज्यादातर हिस्सा अब जनता के लिए पहले ही खोल दिया गया है। एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क दुरी के आधार पर लिया जाएगा। इसका जो शुरुवाती 18 किलोमीटर का हिस्सा होगा उसे पूरी तरह से टोल फ्री बनाया गया है, यानी की टोल टैक्स नहीं देना होगा। अब दिल्ली और उत्तराखंड का व्यापार बढ़ने वाला है और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने वाला है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें