Tags

7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, यूपी में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय

उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और छात्रों के लिए बड़ी खबर! 7 अक्टूबर को अचानक सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। यह महत्वपूर्ण फैसला क्यों लिया गया है, और क्या यह छुट्टी पूरे राज्य में लागू होगी? जानिए इस अहम घोषणा से जुड़ी पूरी जानकारी!

By Pinki Negi

7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, यूपी में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय
UP Holiday

यूपी सरकार ने 7 अक्टूबर 2025 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाल्मीकि समाज की माँग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दिन सभी सरकारी विभाग, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हालाँकि, बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर यह अवकाश लागू नहीं होगा

वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

सरकार ने साफ़ कहा है कि वाल्मीकि जयंती का दिन, हालाँकि महर्षि वाल्मीकि के साहित्यिक योगदान (जिन्हें रामायण का रचयिता माना जाता है) की याद दिलाता है और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। यानी की इस दिन बैंक खुले रहेंगे।

यूपी की कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों की संख्या शून्य दर्ज की गई है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के कारण, यूपी में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से 25% कम हो गई है। बलवा, अपहरण और डकैती जैसे बड़े अपराधों में भी कमी आई है, जिससे उत्तर प्रदेश अब देश में कानून-व्यवस्था के मामले में एक मिसाल बन गया है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें