Tags

PM Surya Ghar yojana: फ्री बिजली के साथ बिजली विभाग दे रहा 85,800 रुपये तक सब्सिडी, जानें कैसे पाएँ लाभ

PM सूर्य घर योजना के तहत, सरकार आपको फ्री बिजली के साथ-साथ ₹85,800 तक की भारी सब्सिडी भी दे रही है! क्या आप जानते हैं कि बिना किसी बड़े खर्च के आप अपने घर की छत पर सोलर प्लांट कैसे लगवा सकते हैं? बिजली विभाग की इस खास पेशकश का फायदा उठाने और पूरा लाभ पाने का तरीका जानने के लिए आगे पढ़ें!

By Pinki Negi

PM Surya Ghar yojana: फ्री बिजली के साथ बिजली विभाग दे रहा 85,800 रुपये तक सब्सिडी, जानें कैसे पाएँ लाभ
PM Surya Ghar yojana

हिमाचल सरकार अपने राज्य को पूरी तरह से हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है। बिजली बिलों को कम करने के लिए बिजली बोर्ड ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ चला रहा है। इस योजना के तहत, यदि कोई अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाते है, तो उस पर ₹85,800 की सब्सिड़ी दी जाएगी। अब तक राज्य में 4382 संयंत्र लगाए जा चुके हैं, जिनकी क्षमता 16 मेगावाट है और इन पर ₹33 करोड़ 34 लाख की सब्सिडी भी जारी की जा चुकी है। इस योजना से लोगों को फ्री बिजली और एक्स्ट्रा आय का लाभ मिल रहा है, साथ ही राज्य विद्युत बोर्ड को भी स्वच्छ बिजली का उत्पादन प्राप्त हो रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

हिमाचल सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना की शुरुआत 13 फरवरी 2024 में हुई थी और सरकार का लक्ष्य है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 तक 38,000 घरों पर सोलर प्लांट लगाए जाएँ। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अब तक सभी जिलों से लगभग 50 मेगावाट क्षमता के लिए 10,209 आवेदन मिले है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) संबंधित पंचायत और निकायों को प्रति प्लांट ₹1000 की प्रोत्साहन राशि दे रही है और इन संयंत्रों को स्थापित करने में 187 पंजीकृत विक्रेता उपभोक्ताओं की सहायता कर रहे हैं।

इन लोगों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ नौकरी करने वाले लोगों, सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा। रूफ टॉप सोलर योजना से सरकार का हरित और स्वच्छ ऊर्जा प्रदेश का सपना पूरा होगा। इस योजना के जरिये सोलर प्लांट लगाने के लिए बैंक सस्ते लोन उपलब्ध करवा रहा है।

सोलर प्लांट क्षमता के अनुसार मिलेगी सब्सिड़ी

  • 1 किलोवाट के लिए 33,000 रुपये
  • 2 किलोवाट के लिए 66,000 रुपये
  • 3 किलोवाट या अधिक के लिए 85,800 रुपये
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।