
हरियाणा में सितंबर 2025 में कई छुट्टियों के कारण स्कूल बंद रहेंगे. इस महीने की शुरुआत में कई जिलों में पानी भर जाने से स्कूल बंद थे, लेकिन अब कुछ त्योहारों और खास मौकों के वजह से स्कूल बंद रहेंगे. तो आइए जानते है कि सितंबर 2025 में कौन -कौन से त्योहार आने वाले है.
महाराजा अग्रसेन जयंती
हरियाणा में 22 सितंबर 2025 को महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाती है, जिस अवसर पर सभी स्कूल बंद रहते है. इस दिन महाराजा अग्रसेन को याद किया जाता है, जिन्हें समानता और आर्थिक सुधारों के सिद्धांतों के लिए जाना जाता है.
विश्वकर्मा जयंती
17 सितंबर 2025 को भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है. इस दिन सरकारी छुट्टी नही है, लेकिन हरियाणा सरकार ने इसे कैलेंडर में ‘खास दिन’ के रूप में शामिल किया है.
School Holidays in September 2025
तारीख | दिन | कार्यक्रम / त्योहार | छुट्टी का प्रकार | स्कूल बंद होने की स्थिति |
05 सितंबर 2025 | शुक्रवार | मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) | प्रतिबंधित छुट्टी | कुछ स्कूल बंद रह सकते हैं |
17 सितंबर 2025 | बुधवार | भगवान विश्वकर्मा जयंती | विशेष कार्यक्रम (कोई छुट्टी नहीं) | सांस्कृतिक तौर पर मनाया जाएगा, स्कूल बंद नहीं रहेंगे |
22 सितंबर 2025 | सोमवार | महाराजा अग्रसेन जयंती | सार्वजनिक छुट्टी | स्कूल बंद रहेंगे |
23 सितंबर 2025 | मंगलवार | शहीदी दिवस / हरियाणा बलिदान दिवस | सार्वजनिक छुट्टी | स्कूल बंद रहेंगे |