Tags

दिल्ली वालों को अभी नहीं मिलेगी राहत! 4 दिन तक तेज गर्मी, पहाड़ी राज्यों पर बारिश जारी, जानें 15 राज्यों का मौसम

क्या दिल्ली में गर्मी का कहर अभी खत्म नहीं होगा? अगले चार दिनों तक दिल्ली वालों को तेज गर्मी झेलनी पड़ सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। आखिर मौसम में यह दोहरा मिजाज क्यों है? क्या दिल्ली में बारिश की उम्मीद खत्म हो गई है या अभी भी कोई चमत्कार बाकी है?

By Pinki Negi

दिल्ली वालों को अभी नहीं मिलेगी राहत! 4 दिन तक तेज गर्मी, पहाड़ी राज्यों पर बारिश जारी, जानें 15 राज्यों का मौसम
Chance of heavy rain

दिल्ली में इस समय काफी तेज धूप हो रही है, जिस वजह से गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4 दिनों तक यानी 26 सितंबर तक काफी गर्मी रहेगी। अभी दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इस समय दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक है। माना जा रहा है कि 27 सितंबर को हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी। लेकिन इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में काफी बारिश हो रही है।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और अंडमान-निकोबार में तेज बारिश हो सकती है। 22 से 24 सितंबर तक पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। अगले पाँच दिनों तक पूर्वी भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, असम और मेघालय में 22 से 24 सितंबर तक, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 27 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, केरल, माहे, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में भी 22, 26 और 27 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है। इन जगहों पर अगले पाँच दिनों तक तेज हवाएँ भी चलेंगी।

सात दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के चेतावनी दी है कि आने वाले सात दिनों में मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में 22 और 25 से 27 सितंबर के बीच तेज बारिश की सम्भावना है। वहीँ 25 से 27 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटों में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी।

इसके अलावा, 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो 26 सितंबर तक और मजबूत हो जाएगा। यह 27 सितंबर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें