Tags

Bihar Cabinet 2025: दो डिप्टी CM के लिए इन नेताओं के नाम सबसे आगे! जातिगत समीकरण साधने के लिए हो रही फाइनल मुहर

बिहार में नई कैबिनेट के गठन की तैयारियाँ तेज़ हैं! जातिगत समीकरणों को साधने के लिए बीजेपी इस बार दो डिप्टी CM बना सकती है। जानिए, सम्राट चौधरी के साथ दूसरे उपमुख्यमंत्री पद के लिए किस नए नेता का नाम सबसे आगे चल रहा है, और चिराग पासवान की क्या मांगें हैं।

By Pinki Negi

Bihar Cabinet 2025: दो डिप्टी CM के लिए इन नेताओं के नाम सबसे आगे! जातिगत समीकरण साधने के लिए हो रही फाइनल मुहर
Bihar Cabinet 2025

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाएँ तेज़ हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। राज्यपाल ने नई सरकार बनने तक नीतीश कुमार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है और विधानसभा भंग करने की सिफारिश को भी मंज़ूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और NDA में मंत्रिमंडल का स्वरूप लगभग तय हो चुका है।

बीजेपी के ये नेता बन सकते है मंत्री

सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, मंगल पांडे और हरि सहनी का मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं, विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) की जिम्मेदारी मिल सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि बीजेपी मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को भी शामिल कर सकती है।

JDU कोटे से संभावित मंत्रियों की सूची

नई सरकार में JDU कोटे से विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार सहित सात अनुभवी नेताओं की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, लोजपा (रामविलास) से राजू तिवारी, संजय पासवान और राजीव रंजन सिंह जैसे तीन नाम आगे हैं। अन्य सहयोगी दलों में, HAM पार्टी से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का मंत्री बनना लगभग निश्चित है, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा सबसे मजबूत दावेदार बताई जा रही हैं।

बिहार में दो उपमुख्यमंत्री, चिराग पासवान की मांग

सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी बिहार में बीजेपी के दो उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। इन नामों में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है, जबकि दूसरा उपमुख्यमंत्री कोई नया चेहरा हो सकता है। दूसरी ओर, चिराग पासवान की पार्टी भी एक उपमुख्यमंत्री और तीन मंत्री पदों की मांग कर रही है, लेकिन इस पर अभी तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें