Tags

दुनिया की वो खूबसूरत महारानी, जिसने सत्ता के लिए अपने छोटे भाई से की शादी, जानें पूरी कहानी

मिस्र की सबसे खूबसूरत महारानी क्लियोपैट्रा का जीवन सत्ता के लिए संघर्ष से भरा था। पिता की मृत्यु के बाद गद्दी सुरक्षित करने के लिए उन्होंने अपने ही छोटे भाई से शादी कर ली थी। जानिए, उस महान रानी की पूरी कहानी, जिसने राजनीति के लिए निजी रिश्तों को भी दाँव पर लगा दिया

By Pinki Negi

दुनिया की वो खूबसूरत महारानी, जिसने सत्ता के लिए अपने छोटे भाई से की शादी, जानें पूरी कहानी
दुनिया की वो खूबसूरत महारानी

इतिहास में मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा की कहानी सबसे रहस्यमय और आश्चर्यचकित कर देने वाली कहानियों में से एक है। क्लियोपेट्रा ने 21 सालों तक मिस्र पर राज किया। यह माना जाता है कि उसके शासनकाल में मिस्र की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत हुई थी, जितनी किसी और राजा या रानी के समय में नहीं हुई। उसकी ये उपलब्धियां आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।

दुनिया की सबसे खूबसूरत महारानी की कहानी

रानी क्लियोपैट्रा केवल अपनी आर्थिक नीतियों के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी खास आदतों के लिए भी दुनिया भर में मशहूर थीं। इतिहासकार बताते हैं कि वह अपनी बेमिसाल खूबसूरती के लिए रोज़ गधी के दूध से स्नान करती थीं, जिसमें लगभग 300 गुलाब के फूल मिलाए जाते थे। इसके अलावा, वह जिस इत्र का इस्तेमाल करती थीं, उसे तैयार करने में महीनों का समय लगता था, जो उनकी शाही जीवनशैली और सौंदर्य के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है।

सत्ता के लिए अपने छोटे भाई से की शादी

मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा का जीवन काफी रहस्यमय और असाधारण था। कहा जाता है कि 18 साल की उम्र में पिता की मृत्यु के बाद, मिस्र की गद्दी पर बने रहने के लिए उन्होंने अपने सगे भाइयों, टोलेमी से शादी की थी। हालांकि, बाद में रोमन शासक जूलियस सीज़र की मदद से उन्होंने अपने भाइयों को हटा दिया और खुद गद्दी संभाल ली।

क्लियोपैट्रा की ज़िंदगी की तरह ही उनकी मौत भी विवादों में घिरी हुई है। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि उनकी हत्या की गई थी, जबकि कुछ का कहना है कि उन्होंने पहले मार्क एंटनी को मरवा दिया और फिर खुद आत्महत्या कर ली थी।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें