दुनिया में किस देश में हैं सबसे ज्यादा कुत्ते? भारत का नंबर जानकर चौंक जाएंगे आप

दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश अमेरिका है, यहाँ पर 7.58 करोड़ कुत्तों की संख्या है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत किस स्थान पर आता है। आइए जानते हैं भारत के टॉप 10 देश के नाम जहाँ पर सबसे अधिक कुत्ते हैं।

By Pinki Negi

दुनिया में किस देश में हैं सबसे ज्यादा कुत्ते? भारत का नंबर जानकर चौंक जाएंगे आप

अक्सर हर जगह डॉग लवर देखने को मिलते हैं, इन्हे डॉग्स पालने का बड़ा शौक होता है। डॉग्स को लोग इतना पसंद इसलिए करते हैं क्योंकि यह घर के रखवाले होते हैं जिस वजह से इन्हें घर का सदस्य मानते हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर सड़कों पर हजारों आवारा कुत्ते भटकते रहते हैं जिनमे से कई की स्थिति बहुत दयनीय होती है। ऐसे में आपके मन में कभी न कभी यह सवाल जरूर आया होगा कि दुनिया के किन देशों में कुत्तों की संख्या अधिक है। आइए कुत्तों की अधिक आबादी वाले टॉप 10 देशों के बारे में जानते हैं।

यह भी देखें- देश के 5 बड़े शहरों में दौड़ेंगी 11,000 इलेक्ट्रिक बसें, यातायात में होगा क्रांतिकारी बदलाव!

टॉप 10 देश जहाँ सबसे ज्यादा कुत्ते हैं

  1. अमेरिका- दुनिया में यदि सबसे ज्यादा कुत्ते हैं तो वह अमेरिका है। यहाँ पर कुत्तों की सबसे अधिक आबादी है लगभग 7.58 करोड़ है। अमेरिका में डॉग्स के लिए विशेष पार्क, ग्रूमिंग सेंटर बनाए हुए है। इनके लिए बहुत संरक्षण कानून भी लागू हैं।
  2. ब्राजील- ब्राजील दूसरे नंबर है जहाँ पर 3.57 करोड़ से अधिक डॉग्स हैं। इनकी देखभाल अच्छे से की जाती है और सरकारी व्यवस्था भी बढ़िया है।
  3. चीन- चीन में कुत्तों की आबादी 2.74 करोड़ है। पहले लोग इन्हे अधिक पसंद नहीं करते थे और कुछ शहरों में इन्हे पालना बैन था।
  4. भारत- भारत में 1.53 करोड़ आवारा कुत्तों की संख्या है। सरकार का उद्देश्य है कि इनकी संख्या कम की जाए इसलिए 70% कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी की जाएगी।
  5. रूस- रूस में मेट्रो डॉग्स बहुत ही प्रसिद्ध हैं क्योंकि यहाँ पर ये मेट्रो में यात्रा करते दिख जाएंगे। कुत्तों की संख्या लगभग 1.50 करोड़ है।
  6. जापान- जापान में पेट कल्चर तेजी से बढ़ोतरी कर रहा है जिस वजह से यहाँ कुत्तों की आब्दी 1.20 करोड़ हो गई है। यह उद्योग यहाँ पर 10 अरब से ज्यादा डॉलर का है।
  7. फिलीपींस- इस देश में कुत्तों की संख्या करीब 1.16 करोड़ से अधिक की है। यहाँ पर सरकार कुत्तों का टीकाकरण तेजी से कर रही है।
  8. अर्जेंटीना- इस देश में लोग कुत्ते पालना बड़ा पसंद करते हैं अपार्टमेंट में जानवर दिखाई देंगे। सरकार कुत्तों की नसबंदी के साथ टीकाकरण भी कर रही है। कुत्तों की संख्या करीब 92 लाख है।
  9. फ़्रांस- इस देश में लगभग 74 लाख कुत्ते हैं। सरकार ने रेबीज जैसे रोग से बचने के लिए हर पालतू कुत्ते में माइक्रोचिप लगाना अनिवार्य किया हुआ है।
  10. रोमानिया- रोमानिया में आवारा कुत्ते बहुत अधिक है लगभग 41 लाख कुत्तों की आबादी है।
Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें