बाढ़ और बारिश से हुआ नुकसान? ये वाला बीमा करेगा पूरी भरपाई, Flood Insurance

अगर आपको भी बाढ़ में काफी नुकसान हुआ है और आपने इसका बाढ़ बीमा कवरेज कराया है तो आपको इसका बीमा कवर मिलता है जिससे नुकसान की भरपाई हो सकती है। लेकिन वही होम इंश्योरेंस की सुरक्षा नहीं मिलती है।

By Pinki Negi

बाढ़ और बारिश से हुआ नुकसान? ये वाला बीमा करेगा पूरी भरपाई, Flood Insurance

Flood Insurance: सितंबर का महीना लग गया है और अभी तक मानसून जाने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया, कई राज्यों में अत्यधिक वर्षा होने से भूस्खलन और बाढ़ आ गई है जिस कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

अगर आपका भी बहुत नुकसान हुआ है तो आप इसकी भरपाई कर सकते हैं। आप बाढ़ कवरेज की सहायता से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन कई लोग बाढ़ कवरेज को सामान्य होम इंश्योरेंस पॉलिसी मानते हैं और एक ही समझते हैं। लेकिन बता दें यह दोनों अलग होते हैं और अलग अलग स्थितियों में आपको इसका लाभ दिया जाता है। आज लेख में इन दोनों के बारे में जानेंगे कि इनमें क्या अंतर् है।

यह भी देखें- राजस्थान में बारिश का कहर: आज 9 जिलों में स्कूल बंद, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

बाढ़ कवरेज बीमा क्या होता है?

बाढ़ में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के लिए बाढ़ कवरेज बीमा योजना बनाई गई है। बाढ़ में आर्थिक सुरक्षा पाने के लिए आपको यह खरीदना पड़ता है। सामान्य इंश्योरेंस बाढ़ के नुकसान को कवर करने के लिए नहीं होती है। जिन इलाकों में बाढ़ आने का खतरा अधिक होता है और घर के मालिकों को जो नुकसान होता है उस समय बीमा इन सबकी भरपाई करने के लिए काम आता है।

होम इंश्योरेंस और बाढ़ कवरेज है अलग

जानकारी के लिए बता दें कई लोग सोचते हैं होम इंश्योरेंस और बाढ़ कवरेज एक ही होता है। लेकिन आपको बता दें ये दोनों अलग होते हैं। बाढ़ कवरेज का लाभ तब मिलता है जब बाढ़ से आपका नुकसान होता है। वही होम इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ तब मिलेगा जब आपके घर में चोरी, आग अथवा कोई प्राकृतिक घटना से आपका नुकसान होता है, इसमें आपके नुकसान की भरपाई की जाती है।

जिन क्षेत्रों में बाढ़ आने का अधिक खतरा रहता है वे बाढ़ बीमा कवरेज को खरीद सकते हैं उन्हें सिर्फ होम इंश्योरेंस के सहारे नहीं रहना चाहिए।

बाढ़ कवरेज बीमा में क्या होता शामिल?

बीमा में ये होता है कवर- अगर बाढ़ के कारण स्ट्रक्चरल नुकसान जैसे- दीवार, छत और फर्श को नुकसान पहुंचता है तो इसे कवरेज मिलता है। इसके अतिरिक्त फर्नीचर एवं अन्य व्यक्तिगत सामान को होने वाले नुकसान की भरपाई भी शामिल है। बाढ़ के अतिरिक्त अगर अन्य प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होता है तो इसे भी कवर किया जा सकता है।

ये नहीं होता कवर– बाढ़ कवरेज बीमा में आपको बाढ़ में दूसरी जगह रहने का कोई भी अलग से खर्च नहीं दिया जाता है। इसके साथ ही अगर घर में पाइप लीक अथवा टूटता है और इससे जो नुकसान होगा वह भी बाढ़ बीमा में नहीं आएगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें