Tags

गंदा काला गैस बर्नर मात्र ₹8 में चमकेगा नए जैसा! बस आजमाएं ये जादुई ट्रिक, मिनटों में दूर होगी सालों पुरानी कालिख

क्या आपका गैस बर्नर काला पड़ गया है और धीमी आंच देता है? महंगे क्लीनर छोड़िए! किचन में मौजूद सिर्फ ₹8 की एक चीज से आप सालों पुरानी कालिख को मिनटों में गायब कर सकते हैं। जानिए वह जादुई ट्रिक जो आपके बर्नर को देगा शोरूम जैसी चमक।

By Pinki Negi

गंदा काला गैस बर्नर मात्र ₹8 में चमकेगा नए जैसा! बस आजमाएं ये जादुई ट्रिक, मिनटों में दूर होगी सालों पुरानी कालिख
गैस बर्नर

अक्सर खाना बनाते समय गैस बर्नर के छेदों में तेल, मसाला या आटा फंस जाता है, जिससे आंच धीमी हो जाती है और गैस की बर्बादी होती है। साधारण तरीके से सफाई करने पर भी यह गंदगी पूरी तरह नहीं निकलती। लेकिन एक कमाल की किचन ट्रिक से आप सिर्फ ₹8 खर्च करके अपने बर्नर को मिनटों में नया जैसा बना सकते हैं।

YouTube चैनल ‘Maa Ye Kaise Karu’ द्वारा साझा किए गए इस नुस्खे से न केवल बर्नर की चमक वापस आ जाएगी, बल्कि इसके बंद छेद भी खुल जाएंगे, जिससे आपका खाना जल्दी पकेगा और गैस की बचत भी होगी। इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

गैस का बर्नर साफ करने के लिए सामग्री

  • 1 गिलास गर्म पानी
  • 1 पैकेट इनो
  • टूथ ब्रश
  • नमक
  • नींबू का रस
  • बर्तन धोने वाला साबुन

मिनटों में साफ करें गैस बर्नर की जिद्दी गंदगी

गैस बर्नर को नए जैसा चमकाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें बर्नर को डुबो दें और ऊपर से धीरे-धीरे ईनो (Eno) डालें। 15 मिनट तक बर्नर को इसी घोल में रहने दें ताकि गंदगी फूल जाए। पानी ठंडा होने पर बर्नर को बाहर निकालें और किसी पुराने टूथब्रश पर साबुन लगाकर रगड़ें। अगर कार्बन के दाग बहुत जिद्दी हैं, तो थोड़ा नमक या नींबू के छिलके का इस्तेमाल करें। इस आसान प्रक्रिया से बर्नर के बंद छेद खुल जाएंगे और वह बिल्कुल नए की तरह चमकने लगेगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।