
बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान अब सिर्फ फ़िल्मी दुनिया के नहीं, बल्कि असल दुनिया के भी बादशाह बन गए है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर यानी ₹12,490 करोड़ रूपये हो गई है। वह दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में नंबर वन में आ चुके है। 33 साल तक फ़िल्मी दुनिया में काम करके 59 वर्षीय शाहरुख खान पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं, जिनकी संपत्ति अब ग्लोबल स्टार्स जैसे टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift), अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (Arnold Schwarzenegger) और टॉम क्रूज़ (Tom Cruise) से भी ज़्यादा है।
भारत के सबसे अमीर अभिनेता
Shahrukh Khan पहले से ही सबसे अमीर अभिनेता माने जाते है, लेकिन इस बार की लिस्ट में उनकी संपत्ति और बाकी अभिनेताओं की संपत्ति में काफी अंतर देखने को मिला है। शाहरुख खान के बाद दूसरे नंबर पर जूही चावला और उनका परिवार ₹7,790 करोड़ की कुल नेटवर्थ पर है। इसके बाद तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन ₹2,160 करोड़ की संपत्ति, वहीँ चौथे पर करण जौहर और पांचवें स्थान पर अमिताभ बच्चन है।
1 | शाहरुख खान | 12,490 करोड़ रुपए |
2 | जूही चावला & परिवार | 7,790 करोड़ रुपए |
3 | ऋतिक रोशन | 2,160 करोड़ रुपए |
4 | करण जौहर & परिवार | 1,880 करोड़ रुपए |
5 | अमिताभ बच्चन | 1,630 करोड़ रुपए |
अभिनेता शाहरुख खान की नेटवर्थ
Shahrukh Khan की नेटवर्थ में इस साल काफी बढ़ोतरी हुई है। उनकी नेटवर्थ $870 मिलियन से बढ़कर अब लगभग $1.4 बिलियन तक पहुँच गई है। उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्म ही नहीं है, बल्कि वह इसे रेड चिलीज़ प्रोडक्शन हाउस, उनके वीएफएक्स स्टूडियो, कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी क्रिकेट टीमों और खाड़ी देशों में किए गए रियल एस्टेट निवेशों से भी कमाते हैं।