क्या आप मासिक शिवरात्रि का इन्तजार कर रहें हैं ताकि महादेव की उपासना सही शुभ मुहूर्त और विधि विधान के साथ सही समय पर की जा सके तो आपके लिए यह खबर है। इस बार मासिक शिवरात्रि नवंबर 2025 में आ रही है। यह पर्व मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को धूम-धाम से मनाया जाएगा। शिव भक्तों के लिए यह Shivratri काफी ख़ास वाली है, क्योंकि इस दिन दो शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बनने वाला है, इससे आपको शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा ।

नवंबर 2025 में मासिक शिवरात्रि कब है?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी का समय कुछ इस तरह से तय किया गया है।
- चतुर्दशी तिथि शुरुवात- 18 नवंबर 2025, मंगवलार, सुबह 7:12 बजे
- चतुर्दशी तिथि समाप्त- 19 नवंबर 2025, मंगवलार, सुबह 9:43 बजे
- व्रत का दिन- 18 नवंबर 2025
शिवरात्रि पर पूरे दिन ही पूजा होती है लेकिन निश्चित काल में शिव की पूजा करना महत्वपूर्ण माना जाता है।
शुभ योग और पूजा मुहूर्त
18 नवंबर 2025 को मासिक शिवत्रात्रि पर इस बार दो शुभ योग बनेंगे। पहले शुभ योग आयुष्मान योग है, जिसका समय सुबह 8:09 बजे तक है। आप इसमें पूजा अपने अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु के लिए कर सकते हैं। दूसरा सौभाग्य योग है जिसका शुभ मुहूर्त आयुष्मान के बाद होगा। आप सुख समृद्धि के लिए पूजा कर सकते हैं। इस पूरे दिन में स्वाति नक्षत्र रहने वाला है।
रात्रि पूजा का विशेष मुहूर्त
- निशित काल- रात 11:40 बजे से रात 12:33 बजे तक।
- मृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- यह रात 12:07 बजे से मध्य रात्रि 01:47 बजे तक रहेगा।
भद्राकाल और शिववास
भद्राकाल 18 नवंबर 2025 को रहेगा, इसका समय सुबह 7:12 बजे से रात 8:27 बजे तक बताया गया है। सुबह 7:12 बजे तक शिववास भोजन और उसके बाद शिववास श्मशान में होगा।









