Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें 22 अगस्त 2025 को आपके शहर का रेट

हर सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किये जाते हैं। आज (22 अगस्त 2025) सरकारी कंपनियों ने ताजा रेट जारी किए हैं। आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितना महंगा या सस्ता हुआ, देखें

By GyanOK

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. तेल कंपनियां (OMCs) अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमतों और रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव को देखते हुए नए रेट तय करती हैं. यही वजह है कि आम आदमी की जेब पर इसका सीधा असर पड़ता है, क्योंकि आपके घर तक जो सामान या रहा है उसे किसी ट्रक से ही लाया गया होगा, और इसका जो किराया बना होगा वो सामान से ही वसूल किया जाएगा, इस तरह पेट्रोल डीजल चाहे आप इस्तेमाल करते हों या नहीं असर सभी पर पड़ता है.

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें 22 अगस्त 2025 को आपके शहर का रेट
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें 22 अगस्त 2025 को आपके शहर का रेट

आज कहां कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

22 अगस्त 2025 को देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम इस तरह हैं:

  • नई दिल्ली – पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
  • मुंबई – पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15
  • कोलकाता – पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
  • चेन्नई – पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34
  • अहमदाबाद – पेट्रोल ₹94.49 | डीजल ₹90.17
  • बेंगलुरु – पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹89.02
  • हैदराबाद – पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
  • जयपुर – पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21
  • लखनऊ – पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80
  • पुणे – पेट्रोल ₹104.04 | डीजल ₹90.57
  • चंडीगढ़ – पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45
  • इंदौर – पेट्रोल ₹106.48 | डीजल ₹91.88
  • पटना – पेट्रोल ₹105.58 | डीजल ₹93.80
  • सूरत – पेट्रोल ₹95.00 | डीजल ₹89.00
  • नासिक – पेट्रोल ₹95.50 | डीजल ₹89.50

पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?

मई 2022 के बाद केंद्र और कई राज्यों ने टैक्स में कटौती की थी. उसके बाद से तेल की कीमतों में काफी स्थिरता देखने को मिल रही है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं पर उसका बड़ा असर नहीं पड़ रहा.

किन वजहों से तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

  1. कच्चा तेल (Crude Oil) – यही पेट्रोल-डीजल का आधार है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके महंगा होने पर भारत में भी कीमतें बढ़ जाती हैं.
  2. डॉलर-रुपया विनिमय दर – चूंकि तेल डॉलर में खरीदा जाता है, रुपया कमजोर होने पर कीमतें बढ़ती हैं.
  3. सरकारी टैक्स और शुल्क – केंद्र व राज्य सरकारें टैक्स लगाती हैं. यही कारण है कि अलग-अलग राज्यों में दाम अलग होते हैं।
  4. रिफाइनिंग की लागत – कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने में लगने वाला खर्च भी कीमत पर असर डालता है।
  5. मांग और आपूर्ति – त्योहार या मौसम के दौरान मांग बढ़ने पर ईंधन महंगा हो सकता है.

मोबाइल से ऐसे करें कीमत चेक

अगर आप हर रोज अपने शहर के दाम जानना चाहते हैं तो मोबाइल से भी आसानी से पता लगाया जा सकता है:

  • Indian Oil ग्राहक: RSP<स्पेस><शहर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें।
  • BPCL ग्राहक: RSP<स्पेस><शहर कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें।
  • HPCL ग्राहक: HP Price<स्पेस><शहर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजें।
Author
GyanOK
GyanOK एडिटोरियल टीम में काफी अनुभवी पत्रकार एवं कॉपी राइटर हैं जो विभिन्न राज्यों, शिक्षा, रोजगार, देश-विदेश से संबंधित खबरों को कवर करते हैं, GyanOk एक Versatile न्यूज वेबसाइट हैं, इसमें आप समाचारों के अलावा, शिक्षा, मनोरंजन से संबंधित क्विज़ भी खेल सकते हैं।

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें