
हर महीने की पहली तारीख से नए नियम लागू होने की खबरें आम हैं, लेकिन इस बार 1 अप्रैल 2026 से PAN और आधार कार्ड से जुड़ा एक बड़ा बदलाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इनकम टैक्स विभाग के नए नियमों के तहत अगर आपके PAN कार्ड और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग जरा भी अलग है, तो आपका PAN कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाएगा।
लिंकिंग पूरा होने के बावजूद नाम मिसमैच से बैंकिंग, ITR फाइलिंग, लोन और निवेश सब रुक जाएंगे। लाखों लोगों को यह समस्या हो सकती है, क्योंकि छोटी-सी स्पेलिंग गलती जैसे “राहुल कुमार” बनाम “राहुल के. कुमार” PAN को बंद करवा सकती है।
क्यों सिर्फ लिंकिंग काफी नहीं?
सरकार ने PAN-आधार लिंकिंग को अनिवार्य बनाया है ताकि फाइनेंशियल सिस्टम में पारदर्शिता आए। लेकिन अब लिंकिंग के साथ नाम, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स का बिल्कुल मैच जरूरी है। पहले लिंकिंग में देरी से PAN निष्क्रिय होता था, लेकिन 1 अप्रैल से नाम मिसमैच पर सख्ती बढ़ेगी। अगर आधार से PAN बना है या नाम अलग है, तो 48 घंटे के अंदर भी बंदी हो सकती है। पहले से लिंक वाले लोग भी चेक करें, क्योंकि सिस्टम अपडेट में 2-3 दिन लग सकते हैं।
1 अप्रैल बाद क्या-क्या समस्या?
PAN बंद होने पर नया बैंक अकाउंट खोलना, बड़ी राशि ट्रांसफर, KYC, टैक्स रिफंड, ITR सब प्रभावित होंगे। लोन, क्रेडिट कार्ड या म्यूचुअल फंड निवेश रुक जाएंगे। भारी जुर्माना लग सकता है और पुराने ट्रांजेक्शन भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव ब्लैक मनी रोकने के लिए है, लेकिन आम आदमी परेशान हो रहा है।
घर बैठे नाम सुधारें: आसान स्टेप्स
चिंता न करें, दफ्तरों के चक्कर की जरूरत नहीं।
आधार नाम अपडेट (UIDAI वेबसाइट):
- uidai.gov.in पर ‘Update Aadhaar’ पर क्लिक करें।
- आधार नंबर डाल OTP से लॉगिन।
- ‘Name Update’ चुनें, सही नाम दर्ज करें।
- PAN, वोटर ID या पासपोर्ट अपलोड करें।
- ₹50 फीस दें, URN नंबर से ट्रैक करें। (ध्यान दें: नाम बदलाव जीवन में सिर्फ 2 बार संभव।)
PAN नाम सुधार (NSDL/UTIITSL):
- nsdl.co.in या utiitsl.com पर ‘PAN Correction’ फॉर्म भरें।
- PAN डालकर सही नाम एंटर करें।
- आधार या अन्य ID प्रूफ अपलोड।
- फीस पेमेंट कर सबमिट। नया PAN कार्ड कुछ दिनों में घर पहुंचेगा।
जरूरी चेक: नाम मैच होने पर incometax.gov.in पर ‘Link Aadhaar Status’ चेक करें। अगर पेंडिंग तो ₹1000 लेट फीस से री-लिंक करें। OTP से तुरंत हो जाता है। 31 मार्च तक एक्शन लें, वरना 1 अप्रैल से परेशानी। इनकम टैक्स विभाग ने अलर्ट जारी किया है, लाखों PAN प्रभावित हो सकते हैं। जागरूक रहें, समय रहते ठीक करें!









