Tags

New Labour Code: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी ऑफिस लाइफ का गणित! सैलरी और छुट्टियों पर होने वाले 10 बड़े असर

1 अप्रैल 2026 से लागू नए लेबर कोड से कर्मचारियों की सैलरी, छुट्टियों और सोशल सिक्योरिटी पर बड़ा असर पड़ेगा। बेसिक सैलरी 50% तक बढ़ने, ग्रेच्युटी, गिग वर्कर कवरेज और डिजिटल‑फर्स्ट कंप्लायंस से नौकरी की शर्तें पारदर्शी और सुरक्षित होंगी, लेकिन कंपनियों पर लागत और रिपोर्टिंग का दबाव भी बढ़ेगा।

By Pinki Negi

new labour code impact employees salary rules check

1 अप्रैल 2026 से देश भर में चार नए लेबर कोड- वेतन, सोशल सिक्योरिटी, इंडस्ट्रियल रिलेशन और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन- लागू होने जा रहे हैं। सरकार की ओर से यह पैकेज कानूनों को सरल बनाने, श्रमिक कल्याण को बढ़ाने और सभी राज्यों में नीतिगत एकरूपता लाने के लिए तैयार किया गया है। इससे नौकरी की शर्तें, सैलरी स्ट्रक्चर, छुट्टियां और सोशल सिक्योरिटी पर सीधा असर पड़ेगा। आइए इसे 10 प्रमुख बिंदुओं के जरिए डीपली समझें।

1. “वेज” की एक समान परिभाषा

नए वेतन कोड के तहत बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता और रिटेनिंग अलाउंस का योग कुल के कम से कम 50% होना चाहिए। पीआईबी के मुताबिक इससे समान काम के लिए समान वेतन की स्थिति बनेगी और गेंडर (ट्रांसजेंडर पहचान सहित) के आधार पर भेदभाव पर रोक लगेगी। इसका प्रभाव यह है कि अधिक भत्ते वाले पैकेज वाली कंपनियों पर ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट, पीएफ और ईएसआई की लागत में उछाल आएगा।

2. सोशल सिक्योरिटी कवरे

नए लेबर कोड से फिक्स्ड‑टर्म, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी योजनाओं के दायरे में आ जाएंगे। इसका अर्थ है कि ड्राइवर, डिलीवरी एजेंट, फ्रीलांसर जैसे कर्मी भी पीएफ, ईएसआई और अन्य सुरक्षा योजनाओं के लाभकारी बनेंगे। इससे नियोक्ता के लिए योगदान दायित्व और कॉम्प्लायंस मॉनिटरिंग बढ़ेगी, लेकिन वर्कर के लिए लंबी अवधि में सुरक्षित भविष्य का आधार मजबूत होगा।

3. फिक्स्ड टर्म कर्मचारी अब सिर्फ 1 साल में ग्रेच्युटी के पात्र

पहले ग्रेच्युटी के लिए न्यूनतम सेवा 5 साल थी, लेकिन नए कोड में फिक्स्ड‑टर्म कर्मचारी सिर्फ एक साल पूरा करने पर ग्रेच्युटी के पात्र होंगे। इससे श्रमिक नियोक्ता के साथ ज्यादा स्थिर बने रहेंगे, लेकिन कंपनियों के लिए ग्रेच्युटी की लागत और ज्वाइंट रिस्क बढ़ जाएगा।

4. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस

चार लेबर कोड के जरिए कई अलग‑अलग रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की जगह अब सिंगल, कंसोलिडेटेड कॉम्प्लायंस और सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन फाइलिंग सिस्टम आएगा। इससे प्रशासनिक बोझ कम होगा, ऑडिट व्यवस्था आसान होगी और कंपनियों को अलग‑अलग फॉर्म और रिकॉर्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

5. वर्कफोर्स मैनेजमेंट आसान

छंटनी, रिट्रेंचमेंट और बंदी के लिए अब 100 कर्मचारियों की जगह 300 कर्मचारियों तक निर्णय लेने की सीमा होगी। इससे मध्यम और बड़ी कंपनियों को फॉर्स साइजिंग और उत्पादन की व्यवस्था को लचीले ढंग से मैनेज करने में मदद मिलेगी, हालांकि इसके साथ ही श्रमिकों की सुरक्षा के लिए पारदर्शिता और नोटिफिकेशन में व्यवस्था भी सख्त की जा रही है।

6. हेल्थ‑सेफ्टी: सभी प्रतिष्ठानों पर समान मानक

सभी प्रतिष्ठानों के लिए अब ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन (OSHWC) के समान मानक लागू होंगे। इसमें सुरक्षा समिति, वेलफेयर सुविधाएं, घंटे काम, आर्गनोमेट्रिक दिशानिर्देश, लोकेशन‑स्पेसिफिक जोखिम मैनेजमेंट शामिल हैं। इससे पॉलिसी, एसओपी, और सुपरवाइजरी ट्रेनिंग में बड़े बदलाव की जरूरत पड़ेगी।

7. एम्प्लॉयमेंट कांट्रैक्ट और एचआर डॉक्यूमेंटेशन स्टैंडर्ड होंगे

नए कोड के तहत अपॉइंटमेंट लेटर, रजिस्टर और एचआर डॉक्यूमेंट्स एक स्टैंडर्ड फॉर्मेट में रखना अनिवार्य होगा। इससे सभी कंट्रैक्ट, नौकरी की शर्तों, बोनस, छुट्टी, और टर्मिनेशन नियम क्लियर होंगे, जिससे विवाद कम होंगे और कानूनी झगड़ों में दोनों पक्षों के पास डॉक्यूमेंटेशन मजबूत रहेगी।

8. महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट की सुविधा

अब महिला कर्मचारियों को सुरक्षित परिवहन और अन्य सुरक्षा उपायों के साथ नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी जाएगी। इससे न केवल महिलाओं की सहभागिता बढ़ेगी, बल्कि कंपनियों की उत्पादन क्षमता और शिफ्ट मैनेजमेंट में लचीलापन भी आएगा। हालांकि, इसके साथ ही नियोक्ता की जिम्मेदारी और लागत भी बढ़ेगी।

9. अंतर्राज्यीय प्रवासी मजदूरों के लिए सुविधाएं

अंतर्राज्यीय प्रवासी मजदूरों के लिए आसान रजिस्ट्रेशन, यात्रा भत्ता और वेलफेयर बेनिफिट्स की व्यवस्था नए कोड में शामिल है। इससे मैन्युफैक्चरिंग, वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स यूनिट्स को रिकॉर्ड अपडेट करने की जरूरत पड़ेगी, लेकिन अप्रवासी मजदूरों की आर्थिक सुरक्षा और सेहत‑सुरक्षा में सुधार होगा।

10. डिजिटल‑फर्स्ट कंप्लायंस सिस्टम

नए लेबर कोड में डिजिटल रजिस्टर, ऑनलाइन इंस्पेक्शन और कम फिजिकल चेकिंग पर जोर है। इससे एचआर और कॉम्प्लायंस टीमों को डिजिटल सिस्टम, ऑडिट ट्रेल और रियल‑टाइम रिपोर्टिंग की ओर बढ़ना होगा।

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें