
मुंबई के आरए स्टूडियो से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक्टिंग क्लास चलाने वाले एक स्टूडियो में 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले चार-पाँच दिनों से यहाँ ऑडिशन चल रहे थे। आज सुबह लगभग 100 बच्चे आए थे, लेकिन 80 बच्चों को वापस भेजकर, बाकी बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने बच्चों को बचाया
जब बच्चों ने खिड़की से बाहर झाँका, तो आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने कुछ बच्चों को बनाया बंधक
मुंबई के पवई इलाके में रोहित आर्या नामक एक युवक ने कुछ बच्चों को बंधक बना लिया है। उसने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने धमकी दी है कि अगर उसकी बात नहीं सुनी गई तो वह बच्चों समेत खुद को आग लगा लेगा। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है और वे स्थिति को सावधानी से संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
मुंबई पुलिस ने बच्चों को घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और आरोपी रोहित आर्या को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि उसने यह कदम क्यों उठाया और क्या उसकी मानसिक स्थिति ठीक है।
गिरफ्तारी से पहले आर्य ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने खुद को आतंकवादी या पैसे का लालची नहीं बताया। उसने कहा कि उसकी माँग बहुत साधारण और नैतिक है। आर्य केवल कुछ लोगों से मिलकर अपने सवालों के जवाब चाहता था।








