Tags

क्या आपकी RC से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है? जानें इसके नुकसान और कैसे करें लिंक

अगर आपकी RC (Registration Certificate) से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो सावधान हो जाइए! ट्रैफिक चालान, इंश्योरेंस क्लेम और व्हीकल वेरिफिकेशन में आपको भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सरकार ने अब इसे अनिवार्य कर दिया है। जानें क्या हैं इसके नुकसान, कैसे करें लिंकिंग और क्यों जरूरी है ये अपडेट आपके वाहन के लिए।

By Pinki Negi

mobile number in not linked with rc of vehicle this could be the disadvantages of it know

अगर आपके पास गाडी है तो आपके पास उसके सभी दस्तावेज जैसे आरसी, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और डीएल होना आवश्यक है। इन सभी दस्तावेजों में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) जिसमें आपकी गाडी से जुडी सारी जानकारी मौजूद होती है। यह बेहद ही मायने रखती है, इसकी एक गलती आपको परेशानी में डाल सकती है। दअरसल अधिकतर लोग यह ध्यान नहीं देते ही उनकी आरसी के साथ उनका मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं। हालाँकि आरसी से मोबाइल लिंक नहीं होने पर आपको नुक्सान हो सकता है। कैसे चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

यह भी देखें: बैंक में जमा आपके पैसे का कितना है इंश्योरेंस? 99% लोग नहीं जानते यह जरूरी बात

RC से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के नुक्सान

अगर आपका मोबाइल नंबर आरसी से लिंक नहीं है तो आपको बहुत सी परेशानियां जैसे आपकी गाडी का ई-चालान किया जा सकता है, जिसकी जानकारी आप तक नहीं पहुँचने से यदि आप समय पर जुर्माना नहीं भरते हैं तो आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है। इसके अलावा RC से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने पर आपको ओटीपी बेस्ड सर्विसेज नहीं मिल पाएगी, जिसमें एड्रेस चेंज, गाडी ट्रांसफर जैसी सेवाएं शामिल होती है।

इसके अलावा आप धोखाधड़ी का भी शिकार बन सकते हैं, क्योंकि आरसी से मोबाइल लिंक नहीं होने पर कोई भी व्यक्ति गलत जानकारी देकर आपके वाहन से जुडी जानकारी में बदलाव कर सकता है। वहीं अगर गाडी का बीमा ख़त्म होता है तो उसके फिटनेस रिन्यूअल की तारीख आने की जानकारी आपको नहीं मिल सकेगी।

यह भी देखें: Ration Card Rules For Cancellation: भूल कर भी ना करें यह गलती, वरना बंद हो जाएगा आपका राशन कार्ड

कैसे करें RC से मोबाइल नंबर लिंक

यदि आप अपने RC से मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं तो आप परिवहन विभाग के ऑफिशियल पोर्टल https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाकर इसे लिंक कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑफलाइन अपने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यानी आरटीओ ऑफिस जाकर भी एप्लिकेशन फॉर्म के साथ आईडी कार्ड और आरसी की कॉपी जमा करके, अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते हैं।

यह भी देखें: कोर्ट में झूठ बोलने पर कितनी सजा मिलती है? जानें क्यों है यह अपराध

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें