
GST की दरों में बदलाव होने से आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से पुरे देश में लागू हो जायेंगे। इन बदलावों से खाने -पीने और रोज़मर्रा की कई जरुरी चीज़े सस्ती हो जाएगी। अब कई लोगों के मन में सवाल उठ रहे है कि GST की दरों में बदलाव होने से LPG सिलेंडर की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा।
LPG कैलेंडर की कीमतों में क्या असर पड़ेगा ?
आपको बता दे कि घरेलू LPG सिलेंडर पर 5% GST लगता है, जबकि व्यावसायिक LPG सिलेंडर पर 18% GST लगता है। घरेलू LPG सिलेंडरों पर लगने वाले GST की दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। GST काउंसिल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है कि घरेलू LPG पर पहले की तरह ही 5 % GST लगेगा।
LPG Type | New GST Rate |
घरेलू एलपीजी (सब्सिडी वाला) | 5% |
घरेलू एलपीजी (गैर-सब्सिडी वाला) | 5% |
इसी तरह कमर्शियल LPG सिलेंडरों पर लगने वाले GST में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए कमर्शियल सिलेंडर पर अभी भी 18% GST लगेगा।
Commercial LPG Use | New GST Rate |
होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट | 18% |
खाद्य ट्रक और मेस किचन | 18% |
Industrial heating | 18% |