
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज, 3 नवंबर 2025 को सितंबर में हुई CA परीक्षा के रिजल्ट घोषित करेगा। CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन तीनों कोर्स के नतीजे आज ही ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर अलग-अलग समय पर जारी किए जाएँगे। अपना रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार रखना होगा।
CA रिजल्ट का समय और महत्व
CA फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्स का रिजल्ट आज दोपहर लगभग 2 बजे जारी होने की उम्मीद है, जबकि फाउंडेशन कोर्स का रिजल्ट शाम 5 बजे के आस-पास घोषित होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा। CA परीक्षा को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है, और इसमें सफल होने से छात्रों का प्रोफेशनल करियर ग्राफ बहुत बेहतर बन जाता है।
CA सितंबर 2025 का रिजल्ट जल्द होगा घोषित
आईसीएआई (ICAI) ने एक नोटिस जारी करके यह पुष्टि कर दी है कि सीए (CA) सितंबर 2025 में हुई परीक्षा के रिजल्टअब जल्द ही घोषित किए जाएंगे। जिन छात्रों ने सितंबर 2025 की परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक घोषणा के लिए तैयार रहें।
| सीए कोर्स का नाम | सीए रिजल्ट का समय |
| सीए फाइनल 2025 रिजल्ट | दोपहर 2 बजे |
| सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट | दोपहर 2 बजे |
| सीए फाउंडेशन रिजल्ट | शाम 5 बजे |
CA परीक्षा की तिथियाँ (सितंबर 2025)
आईसीएआई (ICAI) ने सीए परीक्षा सितंबर 2025 में विभिन्न स्तरों के लिए अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की थी:
- सीए फाउंडेशन: यह परीक्षाएँ 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को हुईं थीं।
- सीए इंटरमीडिएट:
- ग्रुप 1 की परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
- ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
- सीए फाइनल:
- ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
- ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी।








