दिवाली में अगर आतिशबाजी न हो और पटाखे न जलाए जाए तो त्यौहार फीका फीका लगता है। यह त्यौहार खुशियों और रौशनी से भरा होता है लेकिन कई बार पटाखे जलाते हुए बड़े बड़े हादसे हो जाते हैं। कई बार हाथ जलने पर लोग टूथपेस्ट लगाने के लिए कहते हैं, लेकिन आपको पता है कि क्या इससे बड़ा खतरा हो सकता है जिसके बारे में त्वचा विशेषज्ञ डॉ. शिशिर गुप्ता ने बताया है। इना कहना है कि इसे नुस्खे से आपका घाव बढ़ सकता है और निशान पड़ने का खतरा रहता है।

पटाखों से जली त्वचा पर क्या करें?
डॉक्टर का कहना है कि अगर पटाखे से शरीर का कोई हिस्सा जल जाता है तो इसके बाद त्वचा सूज जाती है और बहुत तेज दर्द होता है। अत्यधिक जलन होने से त्वचा पर छाले निकल आते हैं। ऐसे में आपको सही इलाज करना बहुत जरुरी है।
- हाथ या अन्य जगह जलने पर आपको तुरंत ही ठंडे पानी से भिगोना है या फिर पानी के अंदर रखें। ठन्डे पानी से जलन और सूजन कम जो जाएगी।
- जले हुए भाग पर आपको किसी भी तरह के तेल अथवा टूथपेस्ट को नहीं लगाना है। इसे लगाने पर गर्मी रुकने से संक्रमण हो सकता है। इस बदले आपको एंटीबैक्टीरियल अथवा एंटीसेप्टिक क्रीम को लगाना है।
- आपको अपनी चोट को साफ़ और सूती कपड़े ढक लेना है।
- घाव को साफ़ और नम रखने के लिए आपको एलोवेरा जेल अथवा जलने वाली क्रीम को लगाना है।
आँखों और कपड़ों की सुरक्षा के लिए टिप्स
- अगर आँख में धुंआ चले जाने से जलन हो रही है तो आपको साफ पानी से आँखे धोनी है। आपको गलती से भी आँखों में घी या शहद जैसे घरेलू चीज डालने से बचना है। इसके लिए आपको एंटी-एलर्जिक आई ड्रॉप्स का उपयोग करनी चाहिए।
- जब भी पटाखे जलाते हैं तो उस समय प्रोटेक्टिव ग्लासेस पहन लें।
- आपको सूती कपडे पहनने है, अगर गलती से आग लगती है तो इसे आसानी से बूझा सकते हैं। आग को हाथ से बुझाने के बजाय आपको तुरंत ही जमीन पर लेटना है और आग बुझाएं।