
बैंक हमारी जिंदगी का एक अहम् हिस्सा है, जहाँ हम पैसे निकाल या जमा कर सकते है। भुगतान करने के कई तरीके होते है, उनमे से चेक एक आम तरीका है और आपने देखा होगा कि इसमें राशि अंकों और शब्दों दोनों में लिखी जाती है। लेकिन जब बड़ी रकम, जैसे ₹1 लाख, लिखनी हो, तो कई लोग इसे ‘Lakh’ लिखते हैं, जबकि अन्य ‘Lac’ लिखते हैं। अब सवाल उठता है कि इन दोनों में से कौन-सा शब्द सही है, और क्या गलत स्पेलिंग लिखने पर आपका चेक कैंसिल हो सकता है?
चेक पर Lakh और Lac क्या दर्शाता है ?
जब भी कोई चेक पर 1,00,000 राशि लिखी जाती है तो “Lakh” भारतीय संख्या सिस्टम को दर्शाने वाली सही स्पेलिंग है, जिसे मानक इंग्लिश डिक्शनरी में भी इसी संख्या के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जबकि, कुछ लोग “Lac” का भी उपयोग करते हैं, लेकिन अंग्रेजी डिक्शनरी के अनुसार “Lac” एक प्रकार का रेज़िन पदार्थ होता है जिसे कुछ कीड़े स्रावित करते हैं, और यह वार्निश या सीलिंग वैक्स बनाने में इस्तेमाल होता है।
Lakh और Lac में से कौन सा शब्द सही है ?
चेक में , ‘लाख’ या ‘Lac’ में से किसे सही माना जाए, इसके लिए RBI ने कोई नियम जारी नहीं किया है। हालांकि, बैंकों के लिए RBI के मास्टर सर्कुलर के अनुसार, 100,000 की राशि के लिए अंग्रेजी में सही स्पेलिंग ‘Lakh’ का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। RBI के करेंसी नोटों और आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसी स्पेलिंग का उपयोग किया जाता है।
‘Lac’ लिखने पर नहीं होगा चेक कैंसिल
अगर आप चेक पर ‘Lakh’ की जगह ‘Lac’ लिखते हैं तो आपका चेक कैंसिल या अमान्य नहीं होगा। भारत में ये दोनों ही स्पेलिंग का इस्तेमाल होता है और RBI ने इस बारे में ग्राहकों के लिए कोई सख्त नियम नहीं बनाया है, इसलिए ज़्यादातर बैंक किसी भी वर्तनी पर आपत्ति नहीं करते हैं और चेक को स्वीकार कर लेते हैं।
चेक पर रकम को शब्दों में लिखते समय, ‘Lakh’ और ‘Lac’ दोनों ही सही माने जाते हैं। हालाँकि, रिज़र्व बैंक के अनुसार ‘Lakh’ को ज़्यादा आधिकारिक और बेहतर शब्द माना जाता है। इसलिए आपका चेक सिर्फ़ इस छोटी सी स्पेलिंग की गलती के कारण खारिज नहीं होगी। फिर भी, वित्तीय दस्तावेज़ों पर एकरूपता बनाए रखने और आधिकारिक मानकों का पालन करने के लिए, ‘Lakh’ का इस्तेमाल करना एक अच्छी आदत है।