Tags

सड़क पर कबूतरों को दाना डालना पड़ सकता है महंगा! जानें कितने साल की हो सकती है सजा

अगर आप भी कहीं भी खुले में कबूतरों को दाना डालने की आदत रखते हैं, तो सावधान हो जाएं! कई जगहों पर इसे सार्वजनिक जगहों को गंदा करने और स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन माना जाता है, जिस पर कानूनी कार्रवाई तक हो सकती है। जानें कहां-कहां इस पर बैन है, कितना जुर्माना लगता है और सजा का प्रावधान क्या है।

By Pinki Negi

can we feed pigeons anywhere what punishment can we get for doing this know the rules

अक्सर आपने देखा होगा की कई लोग सुबह मॉर्निंग वाक, पार्क में घूमते हुए या सड़क के किनारे कबूतरों को दाना डालते हैं और धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन जाती है। हालाँकि कबूतरों को दाना डालना एक अच्छा काम है, लेकिन हर बार ऐसा करना सही नहीं माना जाता। कबूतरों को दाना डालने से जुड़े मामलों को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण टिपण्णी देते हुए यह साफ किया है की सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने से गंदगी और बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।

इतना ही नहीं इससे दूसरों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है, इसके लिए इसपर रोक लगना जरुरी है। ऐसे में यदि कोई सख्स सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालते हुए दिखता है तो क्या उसपर कोई कार्रवाई की जाएगी? और क्या उसे कोई सजा भी मिलेगी चलिए जानते हैं इससे जुडी पूरी जानकारी।

यह भी देखें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आधार कार्ड से उम्र तय करना गलत, अब Age Proof में नहीं होगा आधार का इस्तेमाल

बॉम्बे हाई कोर्ट से सुनाया फैसला

बता दें, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कबूतरों को दाना डालने को लेकर 13 अगस्त को सुनवाई में अहम फैसला सुनाते हुए इसपर लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखा है। यह फैसला लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कोर्ट की और से लिया गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और बिमारियों को फैलने से रोका जा सके। यानी अब मुंबई में कोई भी खुले में कबूतरों को दाना नहीं डाल सकता है, यह फैसला अभी बॉम्बे हाई कोर्ट की और से जारी किया गया है हालाँकि अन्य राज्यों में इसे लेकर को नियम लागू नहीं किए गए हैं।

यह भी देखें: शादी का रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी? जानें कैसे बनाएं मैरिज सर्टिफिकेट और इसके कानूनी फायदे

क्या होगी कार्रवाई?

कोर्ट की और से जारी फैसले के बाद भी यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता हुआ कबूतरों को खाना डालता है, तो उसपर नगर निगम एक्ट और पब्लिक नयूईसेंस से जुडी धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है। वहीं कई शहरों में तो सीधे जुर्माना लगाया जाता है।

लोगों की सेहत और स्वछता को नुक्सान पहुँचाने से बचाने के लिए इसे रोकने की जिम्मेदारी प्रशासन को दी गई है। वहीँ दोषी को मुंबई निगम के नए नियम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेल्थ एंड सेनिटेशन बाई-लॉ 2006 के तहत गैर-नागरिक जगह पर कबूतरों को दाना डालने पर 500 रूपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

यह भी देखें: पंखे की हवा से क्यों होता है कमर और पैर दर्द? क्या है इसके पीछे की वजह जानकर हो जाओगे परेशान

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें