
अक्सर आपने देखा होगा की कई लोग सुबह मॉर्निंग वाक, पार्क में घूमते हुए या सड़क के किनारे कबूतरों को दाना डालते हैं और धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन जाती है। हालाँकि कबूतरों को दाना डालना एक अच्छा काम है, लेकिन हर बार ऐसा करना सही नहीं माना जाता। कबूतरों को दाना डालने से जुड़े मामलों को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण टिपण्णी देते हुए यह साफ किया है की सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने से गंदगी और बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।
इतना ही नहीं इससे दूसरों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है, इसके लिए इसपर रोक लगना जरुरी है। ऐसे में यदि कोई सख्स सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालते हुए दिखता है तो क्या उसपर कोई कार्रवाई की जाएगी? और क्या उसे कोई सजा भी मिलेगी चलिए जानते हैं इससे जुडी पूरी जानकारी।
यह भी देखें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आधार कार्ड से उम्र तय करना गलत, अब Age Proof में नहीं होगा आधार का इस्तेमाल
बॉम्बे हाई कोर्ट से सुनाया फैसला
बता दें, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कबूतरों को दाना डालने को लेकर 13 अगस्त को सुनवाई में अहम फैसला सुनाते हुए इसपर लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखा है। यह फैसला लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कोर्ट की और से लिया गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और बिमारियों को फैलने से रोका जा सके। यानी अब मुंबई में कोई भी खुले में कबूतरों को दाना नहीं डाल सकता है, यह फैसला अभी बॉम्बे हाई कोर्ट की और से जारी किया गया है हालाँकि अन्य राज्यों में इसे लेकर को नियम लागू नहीं किए गए हैं।
यह भी देखें: शादी का रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी? जानें कैसे बनाएं मैरिज सर्टिफिकेट और इसके कानूनी फायदे
क्या होगी कार्रवाई?
कोर्ट की और से जारी फैसले के बाद भी यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता हुआ कबूतरों को खाना डालता है, तो उसपर नगर निगम एक्ट और पब्लिक नयूईसेंस से जुडी धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है। वहीं कई शहरों में तो सीधे जुर्माना लगाया जाता है।
लोगों की सेहत और स्वछता को नुक्सान पहुँचाने से बचाने के लिए इसे रोकने की जिम्मेदारी प्रशासन को दी गई है। वहीँ दोषी को मुंबई निगम के नए नियम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेल्थ एंड सेनिटेशन बाई-लॉ 2006 के तहत गैर-नागरिक जगह पर कबूतरों को दाना डालने पर 500 रूपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
यह भी देखें: पंखे की हवा से क्यों होता है कमर और पैर दर्द? क्या है इसके पीछे की वजह जानकर हो जाओगे परेशान