क्या आप ऐसे निवेश विकल्प की तलाश कर रहें हैं जिससे आपको तगड़ा मुनाफा प्राप्त हो, तो आप STP (सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान) को चुन सकते हैं। यह प्लान SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से काफी बेहतर है। इसमें निवेश करने पर आपको शेयर बाजार की तीव्र अस्थिरता का डर नहीं सताएगा। SIP में आप छोटे मासिक निवेश कर सकते हैं लेकिन STP में निवेश करके अपने पैसे को सिक्योर करके बेहतर रणनीति के साथ अधिक रिटर्न वाले फंड में ट्रांसफर करके बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।

STP बन रहा निवेशकों का लोकप्रिय विकल्प
अगर आप अपने भविष्य के लिए एक बेहतर निवेश प्लान को ढूंढ रहें हैं तो आपको निवेश स्कीम के बारे में भी पूरी जानकारी मालूम होनी चाहिए। SIP और STP में निवेश करने के लिए कई लोग सलाह देते हैं लेकिन इनमे सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्लान STP है। यह एक भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश विकल्प है।
SIP में बड़ा फंड धीरे धीरे करके बनता है क्योंकि इसमें हर महीने एक छोटी और निर्धारित रकम को ही जमा कर सकते हैं। और बाद में ज्यादा जोखिम और अधिक रिटर्न वाले फंड में डाल सकते हैं।
SIP और STP में बेहतर प्लान कौन है?
अगर आप अनुशासित और स्मार्ट निवेश करना चाहते हैं तो SIP और STP से बेहतर कोई प्लान नहीं है। SIP में आपको प्रति माह एक निर्धारित रकम इन्वेस्ट करनी होती है और लम्बी अवधि में ही मुनाफा होगा। जबकि एकमुश्त राशि को निवेश करने के लिए STP प्लान को चुने। इसे आप बाद में इक्विटी फंड में ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन सुरक्षित निवेश की बात की जाए तो STP बेहतर है। इसमें मार्केट का जोखिम कम होता है।
इन निवेशकों के लिए STP है बढ़िया!
अगर आप एकमुश्त बड़ी राशि को इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो इस प्लान को चुन सकते हैं। STP में निवेश करके आप शेयर बाजार के उतार चढ़ाव के असर से बच पाएंगे। इसमें लम्बे समय तक निवेश बनाने पर बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद होती है। सुरक्षित निवेश के लिए एक स्मार्ट तरीका माना जाता है। इस प्लान में निवेश करके एक फंड से कुछ समय बाद दूसरे फंड में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है।
निवेश के लिए STP क्यों जरुरी?
एकमुश्त बड़ी रकम को निवेश करने के लिए STP सबसे बेहतर विकल्प है। शेयर बाजार में होने वाले जोखिम से यह आपके पैसे को सुरक्षित रखता है। पहले इस पैसे को यह सुरक्षित डेट फंड में जमा करता है उसके बाद ज्यादा रिटर्न वाले इक्विटी फंड में ट्रांसफर किया जाता है। बाजार में उतार चढाव से यह कम प्रभावित होता है। लम्बे समय में आपको तगड़ा मुनाफा मिलेगा।
STP में निवेश करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- आपको कम जोखिम वाले डेट अथवा लिक्विड फंड को सिलेक्ट करना है। यह सोर्स फंड होते हैं।
- आप जितना जोखिम उठा सकते हैं, उस अनुदार इक्विटी फंड को चुन सकते हैं।
- दोनों फंड के प्रदर्शन को देखने के लिए जाँच निरंतर करते रहें।








