Tags

BoB की धमाकेदार स्कीम! सिर्फ 1 लाख लगाएं और पाएं 15,114 रूपये का पक्का मुनाफा

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) अपने ग्राहकों के लिए लाया है जबरदस्त ऑफर। अब अगर आप आज 1 लाख रुपए निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर सीधे 15,114 रुपए का फिक्स्ड ब्याज मिलेगा। सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न चाहने वालों के लिए यह स्कीम किसी गोल्डन चांस से कम नहीं।

By Pinki Negi

BOB saving scheme deposit rs 1 lakh today and get fixed interest of 15114 on maturity

आज के समय हर कोई अपनी आय में से कुछ हिस्सा निवेश करना चाहता है, बाजार में निवेश के लिए कई तरह की स्कीम भी मौजूद हैं। लेकिन इन स्कीम में निवेश पर कई तरह के उतार-चढ़ाव का भी खतरा बना रहता है, ऐसे में अगर आप अपने भविष्य के लिए निवेश हेतु एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाली स्कीम की तलाश में हैं। तो बता दें, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) जो एक पब्लिक सेक्टर बैंक है अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट और एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। चलिए जानते हैं BOB की एफडी पर मिल रही ब्याज दरें और कैसे 1 लाख रूपये के निवेश पर आपको शानदार मुनाफा हो सकेगा।

यह भी देखें: LIC जीवन तरुण प्लान में रोज ₹150 करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेगा ₹26 लाख, देखें कितने साल का है प्लान

BOB एफडी की ब्याज दरें

आरबीआई के इस साल रेपो रेट में 1% कटौती के बाद भी बीओबी की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय बनी हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा की 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर अलग-अलग ब्याज दरें मिल रही है। इसमें 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर 3.50% से 4.00% तक ब्याज मिलता है। जबकि 1 साल की एफडी पर 6.50% से 7.00% तक ब्याज, 2 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.00% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज दिया जाता है।

वहीँ बैंक की 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे अधिक 6.60% से 7.20% तक ब्याज दिया जाता है, जो निवेश के लिए एक बेहद ही अच्छा विकल्प है। एफडी की अवधि पूरी होने पर जमा राशि पर ब्याज सहित जमा पैसों की निकासी की जा सकती है।

यह भी देखें: SBI PPF Scheme: मात्र ₹25,000 हजार जमा करने पर मिलेंगे ₹6,78,035 रूपये इस स्कीम को जान लो

कैसे होगा 15,114 रूपये का मुनाफा?

बता दें बैंक की एफडी पर यदि कोई ग्राहक दो साल के लिए 1 लाख रूपये का निवेश करता है, तो उसमें सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर कुल 1,13,763 रूपये दिए जाएंगे, जिसमें 6.50% से 7.00% की दर से 13,763 रूपये ब्याज शामिल होगा। इसी तरह वरिष्ठ नागरिको को मैच्योरिटी पर 1,14,888 रूपये मिलेंगे, जिसमें 14,888 रूपये ब्याज होगा। जबकि अति वरिष्ठ नागिरकों को मैच्योरिटी पर 1,15,114 रूपये मिलेंगे, जिसमें 15,114 रूपये ब्याज शामिल होगा।

यह भी देखें: 5000 की SIP से बना 10 करोड़ का फंड, 1 लाख के बन गए 3.60 करोड़, इस स्कीम ने बनाया करोड़पति

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें