बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शुभारम्भ हो गया है। बता दें पहले चरण के चुनाव बढ़िया तरीके से पूरे हो चुके हैं। राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए जनता ने अपना महत्वपूर्ण मत दिया है। आइए इस चुनाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की जानकारी!
बिहार में चुनाव कुल 121 सीटों के लिए लड़ा जा रहा है। पहले चरण के तहत मतदान किए जा चुके हैं। राज्य में मतदाताओं की संख्या करीबन 3.75 करोड़ से ज्यादा है। इतने वोटर के लिए 45 हजार से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं ताकि बिना किसी परेशानी के लोग अपना वोट दे पाए। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मतदान के इस जबरदस्त माहौल में जनता का उत्साह काफी बेहतर देखा जा रहा है, लोग अपने मत का अधिकार कर रहें हैं। पुरुषों के साथ महिलाओं की भीड़ भी खूब दिखाई दे रही है।
प्रमुख दिग्गज उम्मीदवार कौन हैं?
इस बार चुनाव के इस पहले चरण में कुछ सीटों से देश के बड़े और प्रसिद्ध नेता चुनाव लड़ रहें हैं। इनके नाम निम्न हैं।
- राघोपुर सीट से राजद, तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहें हैं।
- तारापुर सीट के लिए भाजपा/डिप्टी सीएम, सम्राट चौधरी चुनाव लड़ रहें हैं।
- महुआ से तेज प्रताप यादव
- मोकामा से अनंत सिंह
- मैथिली ठाकुर, अलीनगर सीट से चुनाव लड़ रही है।
प्रशांत किशोर की नई पार्टी ‘जन सुराज’ भी चुनाव में उतर गई है जिससे मुकाबला देखने में अब और भी मजा आएगा। क्योंकि अब कॉम्पिटिशन तीन पार्टियों के बीच देखा जाएगा।
प्रमुख चुनावी मुद्दे क्या हैं?
चुनाव के महत्वपूर्ण मुद्दे इस बार रोजगार, सुशासन और बदलाव है। इन सब का वादा करके प्रमुख दिग्गजों ने जनता से वोट माँगा है। पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक निपट गया है। अब सबका इन्तजार परिणाम के दिन है, कि इस उम्मीदवार की जीत हासिल होती है।








