Tags

Army Agniveer Bharti Rally: कल से शुरू हो रही है भर्ती प्रक्रिया, ये हैं अनिवार्य डॉक्यूमेंट, दौड़ होगी 4 कैटेगरी में

Army Agniveer भर्ती रैली कल से शुरू होने जा रही है और उम्मीदवारों को समय से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखना बेहद जरूरी है। इस बार शारीरिक परीक्षण में 4 अलग-अलग कैटेगरी की दौड़ शामिल होगी, जिनका स्कोर भर्ती में बड़ा रोल निभाएगा। कौन-सा डॉक्यूमेंट अनिवार्य है और क्या होगी दौड़ की प्रक्रिया, जानें पूरी जानकारी।

By Pinki Negi

army agniveer bharti rally join indian army agniveer recruitment rally tomorrow documents list

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर सामने आया है, वाराणसी छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सेना भर्ती कार्यालय की और से आयोजित यह रैली 8 से 21 नवंबर तक चलेगी। इस बार रैली में अभ्यार्थियों को पदवार बुलाया गया है। इसमें पहले दिन के अभ्यर्थियों को शुक्रवार की रात 12 से 2 बजे के बीज अपने सभी जरुरी दस्तावेजों के साथ मैदान में रिपोर्ट करना होगा।

यह भी देखें: Ration Card Rules For Cancellation: भूल कर भी ना करें यह गलती, वरना बंद हो जाएगा आपका राशन कार्ड

कल से शुरू हो रही है भर्ती प्रक्रिया

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया की बलिया, आजमगढ़, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के वे उम्मीदवार भी शामिल होंगे, जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। 8 नवंबर को इन सभी 12 जिलों के क्लर्क और ट्रेडमैन पदों के उम्मीदवारों की रैली होगी, जिसमें कुल 1028 उम्मीदवार शामिल होंगे। वहीं 9 नवंबर को टेक्निकल पदों के साथ क्लर्क पद के कुछ उम्मीदवारों की भी भर्ती होगी।

इस दिन कुल 1030 उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में उपस्थित रहेंगे, जबकि 10 नवंबर को केवल टेक्निकल पदों के लिए रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें 1052 उम्मीदवार शामिल होंगे। वहीं आखरी चरना में 11 से 21 नवंबर एक जनरल ड्यूटी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार को अपने सभी दस्तावेजों के साथ ढाई बजे तक पहुंचना होगा।

ये कागजात होंगे जरुरी

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को जरुरी दस्तावेज जैसे प्रवेश पत्र, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवासी, जाति प्रमाण पत्र, पुलिस, विद्यालय, ग्राम प्रधान या नगर निगम से जारी चरित्र प्रमाण, अविवाहित प्रमाण पत्र, पिता से संबंध दर्शाने वाला प्रमाण पत्र, पैन, आधार कार्ड की मूल प्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो (रंगीन), सभी की तीन सत्यापित फोटोकॉपी जमा करनी होगी।

यह भी देखें: Lok Adalat: ट्रैफिक चालान सस्ते में निपटाने का मौका, यहाँ लगेगी लोक अदालत, जानें पूरी डिटेल्स

4 श्रेणी में होगी दौड़

इस बार उम्मीदवारों के लिए 1600 मीटर की रेस की श्रेणी में चार की गई है। उम्मीदवारों को अब 6 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर क़्वालिफ़ाइ किया जाएगा। दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पांच मिनट तीस सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर 60 पांच मिनट 31 सेकेंड से पांच मिनट 45 सेकेंड में 48, पांच मिनट 46 सेकेंड से छह मिनट तक 36 और छह मिनट एक सेकंड से छह मिनट 15 सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर २4 अंक मिलेंगे।

ग्रुप 1: भर्ती के लिए ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी, जिसके लिए 60 अंक दिए जाएंगे। 10 पुलअप्स लगाने होंगे जो 40 अंकों के होंगे।

ग्रुप 2: भर्ती के लिए ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी, जिसके लिए 48 अंक दिए जाएंगे। 9 पुलअप्स लगाने होंगे जो 33 अंकों के होंगे।

ग्रुप 3: भर्ती के लिए ग्रुप-3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी, जिसके लिए आपको 36 अंक दिए जाएंगे। 8 पुलअप्स लगाने होंगे जो 27 अंकों के होंगे।

ग्रुप 4: भर्ती के लिए ग्रुप-4 के तहत 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी, जिसके लिए 24 अंक दिए जाएंगे। 7 बार पुलअप्स लगाने होंगे जिसके लिए 21 अंकों मिलेंगे। वहीं 6 बार पुलअप्स लगाने पर 16 अंक मिलेंगे।

यह भी देखें: होटल से सस्ते और लोकेशन में बेस्ट! हिमाचल घूमने जा रहे हैं तो ऐसे बुक करें सरकारी रेस्ट हाउस, पूरी जानकारी यहां

Author
Pinki Negi
GyanOK में पिंकी नेगी बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में उन्हें 7 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में NVSHQ से की थी, जहाँ उन्होंने शुरुआत में एजुकेशन डेस्क संभाला। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में नए-नए अनुभव लेने के बाद अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बाद में, वे नेशनल ब्यूरो से जुड़ गईं और संसद से लेकर राजनीति और डिफेंस जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग की। पिंकी नेगी ने साल 2024 में GyanOK जॉइन किया और तब से GyanOK टीम का हिस्सा हैं।

अभी-अभी मोदी का ऐलान

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें